{"_id":"5a622e1f4f1c1b74268b5475","slug":"61516383775-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"400 असहायों में ही प्रशासन ने बांटा कंबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
400 असहायों में ही प्रशासन ने बांटा कंबल
Updated Fri, 19 Jan 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
बेरुआरबारी। केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप देर से ही सही, लेकिन ब्लाक मुख्यालय परिसर में तहसील प्रशासन की तरफ से गुरुवार को ब्लाक मुख्यालय पर 38 ग्राम सभा के जरूरतमंदों को कंबल वितरण के लिए बुलाया गया था। लेकिन सैकड़ों जरूरतमंद कंबल पाने से वंचित रह गए। कंबल उसी को मिला, जिसकी पहुंच किसी न किसी नेता के यहां थी। तहसील प्रशासन ने 400 कंबल दिया था जो इतनी बड़ी जनसंख्या के लिए कम पड़ा। प्रधान व सेक्रेट्री की मिलीभगत से बहुत से गरीब लोगों को कंबल नहीं मिल पाया। एक तरफ जहां गरीब ठंड से बचने के लिए कंबल की आस लगाए कड़ाके की ठंड में जैसे तैसे ब्लाक मुख्यालय पहुंचे, लेकिन कंबल न मिलने से निराश होकर लौट रहे थे और सरकार को कोस रहे थे। रामायण सिंह, उप जिलाधिकारी बांसडीह अनिल चतुर्वेदी, खंड विकास अधिकारी राजेश गुप्ता, गोरख सिंह, रामजी सिंह, प्रदीप सिंह, अभिषेक उपाध्याय, अजय कुमार सिंह, अभिषेक सिंह आदि उपस्थित रहे।
इस बारे में एसडीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि ग्राम प्रधान व सचिव द्वारा जा सूची उपलब्ध कराया गया था, उसी के अनुसार वितरण किया गया है। अगर और आवश्यकता है तो उन्हें भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस बारे में एसडीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि ग्राम प्रधान व सचिव द्वारा जा सूची उपलब्ध कराया गया था, उसी के अनुसार वितरण किया गया है। अगर और आवश्यकता है तो उन्हें भी दिया जाएगा।
विज्ञापन