फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   मेले में उमड़ी भीड़, लकड़ी से बने सामानों की खरीदारी की

मेले में उमड़ी भीड़, लकड़ी से बने सामानों की खरीदारी की

Fri, 25 Aug 2017 12:15 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
मेले में उमड़ी भीड़, लकड़ी से बने सामानों की खरीदारी की
विशुनपुरा। क्षेत्र के निछुआडीह स्थित परमेश्वरी भवानी के प्रांगण में सावन और भाद्रपद महीने में लगने वाला मेला गुरुवार को पूरे शबाब पर रहा। मेले में दूर दराज से आए मेलार्थी जहां भगवती परमेश्वरी का पूजन अर्चन कर पुण्य लाभ अर्जित किए, वहीं जमकर खरीदारी भी की।
विज्ञापन

नगरा-बेल्थरारोड मार्ग पर स्थित निछुआडीह परमेश्वरी भवानी के प्रांगण में हर साल भारी मेले का आयोजन होता है। सावन महीने के अंतिम गुरुवार और भादो माह के चार गुरुवार को कुल पांच गुरुवार को आयोजित इस मेले में लकड़ी के बने सामानों, चौकी, फर्नीचर से लेकर चौकी बेलन तक सस्ते मूल्यों पर बिकते हैं। लकड़ी के सामानों के लिए ही यह मेला प्रसिद्ध है। इस मेले में लकड़ी के सामानों की खरीदारी करने के लिए जनपद के अलावा देवरिया और मऊ जनपदों से भी मेलार्थी आते हैं। इसके अलावा श्रृंगार एवं अन्य सामानों की भी दूकानें मेले में सजती है। चौथे गुरुवार को मेले में भारी भीड़ उमड़ी रही। मेला समिति आने वाले लोगों की सुविधाओं के लिए तत्पर रही। मेले के कारण नगरा-बेल्थरारोड पर दोपहर से ही जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed