फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   गंगा मुक्ति के लिए निकालेंगे चेतना यात्रा : रमाशंकर

गंगा मुक्ति के लिए निकालेंगे चेतना यात्रा : रमाशंकर

Sat, 12 Aug 2017 12:35 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
गंगा मुक्ति के लिए निकालेंगे चेतना यात्रा : रमाशंकर
बलिया। गंगा के साथ विश्वासघात करने वालों को राष्ट्र माफ नहीं करेगा। आजाद भारत की सरकारों ने ही संस्कृति संवाहक गंगा के पांव टिहरी में कैद कर रखे है। नदियों के प्रवाह को बाधित कर उसके सफाई का इंतजाम राजनैतिक प्रपंच है। जिसे देशवासी अब समझने लगे है। यह बातें गंगा प्रदूषण मुक्ति एवं प्रदूषण विरोधी अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी रमाशंकर तिवारी ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होने बताया दिल्ली के जंतर-मंतर पर अगस्त क्रांति के दिन उपवास एवं प्रदर्शन भी किया है। कहा कि उत्तरी भारत की जीवन रेखा गंगा संकट में है। प्रगतिशीलता की अंधी बयार पर्यावरण पर प्रहार कर रही है। सरकारें आर्थिक विकास का मोहजाल खड़ा कर जीवन संभावनाओं पर ही प्रश्न चिन्ह लगा रही है। कहा कि जल्द ही गंगा मुक्ति चेतना यात्रा निकालकर जनसंवाद स्थापित किया जाएगा। इस मौके पर सतीश चंद्र महाविद्यालय के पूर्व महामंत्री सियाराम यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed