{"_id":"59723bb74f1c1ba6088b4760","slug":"61500658615-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी की बारीकियों से कराया रूबरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी की बारीकियों से कराया रूबरू
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। रोटरी क्लब के तत्वावधान में गुरुवार की शाम नगर के एक धर्मशाला में जीएसटी पर कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें वक्ताओं ने जीएसटी पर विस्तार रूप से प्रकाश डालते हुए व्यापारियों को समझाया।
शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी मनोज सिंघल व विशिष्ट अतिथि जीएसटी विभाग के असिस्टेंट कमिशभनर जयंत कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सीए एसएस श्रीवास्तव ने जीएसटी माइग्रेशन और रिवर्स चार्ज मैकेनिजम पर विस्तार रूप से प्रकाश डाला। वहीं सीए पंकज सिंह ने रिटर्न फाइल करने, इनवाइस बनवाने, ईवे बिल, समाधान योजना समेत तमाम जीएसटी के कानूनी बारीकियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से बताया। उन्होंने बड़े व्यापारियों को कुछ-कुछ अंतराल पर अपने टेक्स इनवाइस को अपडेट कराते रहना चाहिये, ताकि रिटर्न फाइल के समय कोई दिक्कत न हो सके और लगने वाले अनावश्यक दंड से बच सकें। इस दौरान व्यापारियों ने मंडी शुल्क की कीमत में हुई वृद्धि से अवगत कराते हुए कहा कि प्रदेश से सटे राज्यों में मंडी शुल्क का प्रावधान नहीं है। इसके अलावा डिप्टी कमिश्नर केके श्रीवास्तव, आनंद कुमार राय, अधिवक्ता गुलाब चंद्र, जनक कुमार पांडेय, संतोष, उमेश, गणेश ने जीएसटी के बारे में बताया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, पवन कुमार सिंह, राजीव कुमार, अशोक सेठ, अमिताभ श्रीवास्तव, अनिल कुमार, जियाउल इस्लाम, अजीत कुमार आदि मौजूद रहे।