फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   60 thousand people of 50 flood affected villages are yearning for ration and water

Ballia News: बाढ़ प्रभावित 50 गांवों की 60 हजार की आबादी राशन, पानी के लिए तरस रही

Mon, 15 Sep 2025 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
60 thousand people of 50 flood affected villages are yearning for ration and water
चक्की नौरंगा गांव में अवशेष बचे मकान को अपने आगोश में लेती गंगा नदी की बाढ़ की लहरें। जागरुक पा
मझौवां/ दयाछपरा। गंगा नदी का जलस्तर धीमी गति से उतार पर है लेकिन बाढ़ पीड़ितों की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रहीं। 50 गांवों में 60 हजार की आबादी के सामने राशन, पानी, पशु चारे व इलाज का संकट है। रविवार को चक्की नौरंगा में कटान थमने से लोगों ने राहत की सांस ली। बस्तियों के संपर्क मार्ग से बाढ़ का पानी खिसकने लगा है।
विज्ञापन

जग छपरा, शुक्ल छपरा रामगढ़, सुघर छपरा, दूबे छपरा, गोपालपुर, उदई छपरा, प्रसाद छपरा, वंश गोपाल छपरा, मुरली छपरा पाण्डेयपुर, टेंगरही, भुआल छपरा, नौरंगा से गंगा की धारा लौटने लगीं हैं। प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के उदासीनता से बाढ़ पीड़ितों में आक्रोश है। चक्की नौरंगा के विनोद ठाकुर, रवींद्र ठाकुर, संतोष ठाकुर, अखिलेश ठाकुर, राजमंगल ठाकुर, संजय ठाकुर ने बताया कि जिस सड़क पर कभी गाड़ी दौड़ती थी, आज उस पर नाव चल रही है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गायघाट गेज पर रविवार की शाम 4 बजे गंगा नदी का जलस्तर 59.220 मीटर दर्ज किया गया। गंगा के जलस्तर में आधा सेमी प्रति घंटे के हिसाब से गिरावट दर्ज की जा रही है। फिलहाल नदी का जलस्तर खतरा बिंदु 57.615 मीटर से 1.605 मीटर अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों के लिए संकट, पशुओं की स्थिति भी बदतर

मझौवां। बाढ़ प्रभावित इलाकों में दर्जनों पशु लंपी बीमारी का शिकार हो चुके हैं लेकिन जिम्मेदारों द्वारा कोई टीकाकरण या इलाज की व्यवस्था नहीं की गई है। पीड़ित कमलबास ठाकुर, संतोष ठाकुर, भोला ठाकुर, देवेन्द्र ठाकुर, विनोद ठाकुर, शशि प्रकाश ठाकुर, राधेश्याम ठाकुर, मिथिलेश ठाकुर ने बताया कि हमारा दिन तो जैसे-तैसे कट जाता है लेकिन इन बेजुबानों का बुरा हाल है। चिंतामणि राय के टोला निवासी धनेजर सिंह, राजेन्द्र मिश्र, रामाकांत ठाकुर आदि लोगों ने चिकित्सा विभाग से दवा वितरण कि मांग की है।

सरयू का जलस्तर बढ़ रहा
बेल्थरारोड। सरयू नदी के जलस्तर में एक बार फिर वृद्धि हो रही है। हालांकि नदी का पानी अभी खतरे के निशान से नीचे है। फिर भी जलस्तर में वृद्धि का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो जलस्तर लाल निशान तक पहुंच जाएगा। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार रविवार की शाम जलस्तर 63.95 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 64.01 से 0.06 मीटर नीचे है। पिछले 24 घंटे में 20 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी जलस्तर में दर्ज की गई। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार अगले 24 घंटे में जलस्तर में वृद्धि का अनुमान है। ऐसे में एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। संवाद

चक्की नौरंगा गांव में अवशेष बचे मकान को अपने आगोश में लेती गंगा नदी की बाढ़ की लहरें। जागरुक पा

चक्की नौरंगा गांव में अवशेष बचे मकान को अपने आगोश में लेती गंगा नदी की बाढ़ की लहरें। जागरुक पा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed