फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   6 lakh trees planted to make the earth green

Ballia News: धरा को हरा भरा बनाने के लिए रोपे 6 लाख पौधे

Fri, 05 Jun 2026 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
6 lakh trees planted to make the earth green
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण करती बांसडीह विधायक केतकी सिंह साथ में वन विभाग के अ​धिकारी और क - फोटो : मनीष शर्मा
बलिया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले में छह लाख से ज्यादा पौधे लगाए गए। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और पौधों की देखभाल की अपील की गई। ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के तहत वन विहार, जीराबस्ती में पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव, जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन, प्रभागीय निदेशक पृथ्वीराज सहित अन्य अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अपने नाम से पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि जनपद में लगभग छह लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। कहा कि पौध रोपण मानव जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन के लिए बेहद लाभदायक हैं। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूरे जनपद में विशेष अभियान चलाकर पौधरोपण किया जा रहा है।
विज्ञापन

बैरिया : बैरिया तहसील में जगह-जगह पौधरोपण किया गया। वन विभाग द्वारा श्रीपालपुर अवस्थित खपड़िया बाबा आश्रम परिसर में वन क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार शुक्ला व उप वन क्षेत्राधिकारी नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में आम, नीम, आंवला, लीची आदि का पौधारोपण किया गया। भाजपा नेता सीबी मिश्रा व कार्यकर्ता ने पौधरोपण किया। द्वाबा संस्कृत प्रचार समिति महाविद्यालय में भी पौधरोपण किया गया। रसड़ा : पकवाइनार स्थित बाबा रामदल सूरजदेव स्मारक पीजी कॉलेज में 93 यूपी बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अनुराग तिवारी के निर्देशन में पौधरोपण हुआ। मुख्य अतिथि महाविद्यालय के व्यवस्थापक शिवेंद्र बहादुर सिंह तथा क्षेत्रीय वन अधिकारी स्वाति सिंह ने एनसीसी कैडेट्स के साथ पौधारोपण किया।महाविद्यालय के एनसीसी प्रभारी डॉ़ मो़ अब्दुलरब सिद्दीकी, विजय शंकर एवं वन विभाग से धर्मेंद्र कुमार, सुरेंद्र यादव, आदित्य तिवारी, सुजीत सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंदह : ग्राम पंचायतों में पौधरोपण अभियान चलाया गया। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हरिपुर, खड़सरा, अखैनी, बड़सरी, कल्याण डेहरा, विषहर, खेजुरी समेत कई गांवों में पौधे लगाए गए। बीडीओ चंद्रप्रकाश पटेल, एडीओ पंचायत प्रदीप शर्मा, एपीओ विनय वर्मा, ग्राम पंचायत सचिव मिथिलेश कुमार पांडेय रहे।
जयप्रकाश नगर : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सिताब दियारा परिसर में पौधरोपण हुआ। स्वास्थ्य केंद्र के पुराने एवं नए भवन परिसर में छायादार, औषधीय तथा फलदार पौधे लगाए गए। ग्राम पंचायत सिताबदियारा के मुखिया मनोकामना सिंह आदि ने मोहगनी, करंज, जामुन, आंवला, अमरूद एवं कटहल के पौधे लगाए। जयप्रकाश नारायण स्मारक संस्थान परिसर में व्यवस्थापक अशोक कुमार सिंह ने पौधरोपण किया।
नगरा : विभिन्न सरकारी एवं गैरसरकारी संस्थानों की ओर से पौधरोपण हुए। पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की गई। नगर पंचायत परिसर में चेयरमैन प्रतिनिधि उमाशंकर राम, ब्लॉक कार्यालय पर एडीओ पंचायत प्रमोद सिंह, ब्लाॅक संसाधन केन्द्र पर बीईओ रामप्रताप सिंह, सीएचसी पर डॉ़ बृजेश राय, डॉ़ राहुल सिंह, पीएचसी पर डॉ़ बंदन यादव ने पौधे रोपे।
विधायक केतकी सिंह ने किया पौधरोपण
बांसडीह/ घोघा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मनाया। विधायक केतकी सिंह ने मैरीटार गांव में पौधरोपण किया। पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान ने भी पौधरोपण किया। भाजपा विधायक केतकी सिंह ने लोगों से अपील किया कि हर नागरिक कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए तथा उसकी देखभाल भी करे। खंड विकास अधिकारी बांसडीह मनोज कुमार शर्मा, प्रधान संघ अध्यक्ष नीतिश पाण्डेय रंजन, दयाशंकर राजभर, प्रमोद सिंह मौजूद रहे।
आम, पीपल, पाकड़, आंवला के पौधे लगाए
बांसडीह रोड। मनियारी जसाव गांव अंतर्गत सती मां मंदिर के पास छाता रेंज वन विभाग की ओर से पौधरोपण किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रशांत शर्मा ने आम का पौधा लगाया। 21 से अधिक आम, पीपल, पाकड़, आंवला, जामुन के पौधे लगाए गए। क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रशांत शर्मा, भीम सिंह, जितेंद्र पांडेय, बृजेश यादव वन दरोगा आदि रहे।
एक पेड़ मां के नाम पौधे का हुआ रोपण
चितबड़ागांव। मंजू मेमोरियल आईटीआई परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण हुआ। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, नगर पंचायत चेयरमैन अमरजीत सिंह तथा फेफना वन रेंज के अधिकारियों ने पौधरोपण किया। मंडल अध्यक्ष सर्वानंद तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष मंगल सिंह, परमानंद पांडेय, राहुल सिंह, रोहित राजभर मौजूद रहे।
गोष्ठी का हुआ आयोजन
बैरिया। द्वाबा संस्कृत प्रचार समिति महाविद्यालय में पौधरोपण एवं विचार गोष्ठी हुई। इसमें महाविद्यालय के साहित्य व्याकरण विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों स्वयं सेविकाओं ने भाग लिया। महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण के बाद प्राचार्य डॉ. अरविंद राय ने कहा कि पर्यावरण दिवस पृथ्वी के प्रति कर्तव्य याद दिलाने के लिए मनाया जाता है। विचार गोष्ठी को चन्दन राय, आशुतोष राय, शिवेश पाण्डेय, मनीष कुमार, धर्मेंद्र सिह ने संबोधित किया। संचालन रूपा केशरी ने किया।

आम, आंवला एवं पीपल के पौधे रोपे



चौकियामोड़। सीयर ब्लाॅक के खैराखास गांव स्थित खैराडीह मठ परिसर में पौधरोपण किया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी शशि कुमार की देखरेख में कर्मयोगी बाबा रामधारी एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य प्रशांत रंजन यादव के नेतृत्व में आम, आंवला एवं पीपल के पौधे रोपे गए। इस मौके पर मनीष कुमार जायसवाल, आदित्य नारायण, राहुल कुमार, सुशील कुमार आदि रहे।



बलिया। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व पौधरोपण किया गया। गांव में एक दर्जन से अधिक पौधे लगाए गए। मणीनाथ तिवारी, विजय मिश्रा, हीरा राम, रामाशंकर यादव, अबुल फ़ैज़ रहे।



पौधरोपण के लिए चला जागरूकता अभियान



बलिया। शिक्षा शक्ति सहयोग संस्थान का विशेष पौधरोपण एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत भृगु मंदिर, जिला चिकित्सालय, कुंवर सिंह इंटर कॉलेज, ट्रेजरी कार्यालय तथा राष्ट्रीय राजमार्ग सहित विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया गया। अभियान में संस्था के महिला मंडल की सदस्य प्रिय सिंह, पूजा, संजना, आशा, रानी, बीना देवी, रोशनी, प्रतिभा, नंदिनी एवं प्रगति ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

अध्यक्ष संग सफाई नायकों ने किया पौधरोपण
बलिया। नगर पालिका परिषद ने विश्व पर्यावरण दिवस पर एक वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन चंद्रशेखर पार्क में किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष संत कुमार मिठाई लाल, प्रभारी अधिशासी अधिकारी अख्तर मेहदी, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अहमद नदीम और प्रधान लिपिक रामभवन यादव सहित नगर पालिका के कर्मचारी और सफाई नायकों ने भाग लिया।

शिक्षाविदों, साहित्यकारों ने किया पौधारोपण



बलिया। पेड़-पौधे धरा के वास्तविक आभूषण हैं। पर्यावरण संतुलन हेतु पौधरोपण अत्यंत आवश्यक है। इसी संदर्भ में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद के शिक्षाविदों,साहित्यकारों ने शहर के कुंवर सिंह इंटर कॉलेज के विशाल प्रांगण में एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत छायादार पौधे का पौधारोपण किया।




राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक बृजनाथ मिश्रा, कुंवर सिंह डिग्री कॉलेज के हिंदी के प्रोफेसर मंजीत सिंह, डॉ. नवचंद्र तिवारी, बीएफसीआई संस्था के प्रबंधक विवेक सिंह, संगीत प्रशिक्षक डॉ. अरविंद कुमार उपाध्याय, डॉ. फतेहचंद बेचैन, सुशीला पाल, प्रिया सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed