फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   55.59 lakhs will be done by the hands of 109 daughters of poor family

55.59 लाख से कराई जाएगी गरीब परिवार के 109 बेटियों के हाथ-पीले

Wed, 22 Sep 2021 10:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
55.59 lakhs will be done by the hands of 109 daughters of poor family
बलिया। समाज कल्याण विभाग गरीब परिवार के 109 बेटियों की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कराएगा। विभाग की ओर से कुल 55.59 लाख खर्च किए जाएंगे। शासन की ओर से धन उपलब्ध हो चुका है। हालांकि शादी समारोह का आयोजन पितृ पक्ष के बाद किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 2017-18 में प्रदेश सरकार ने शादी अनुदान योजना को बंद कर दिया और इसके स्थान पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को लागू किया। सरकार का मानना था कि शादी अनुदान योजना के लाभ से अधिकांश गरीब परिवार वंचित रह जाते हैं। समारोह आयोजित कर गरीब बेेटियों की धूमधाम से शादी कराए जाने से इस सरकारी योजना का लाभ अधिक से अधिक परिवार लाभ ले सकेंगे। शुरुआत में योजना के प्रत्येक जोड़े की शादी पर कुल 35 हजार रुपये खर्च करने का प्रावधान किया गया। इसमें यह व्यवस्था रही कि 20 हजार की राशि बेटी के खाते में, 10 हजार रुपये उपहार सामग्री व पांच हजार रुपये अतिथियों के खाने आदि पर खर्च किए जाएंगे। हालांकि वर्ष 2018-19 में इस धनराशि में बढ़ोतरी कर कुल खर्च 51 हजार रुपये खर्च करने का प्रावधान किया गया। इसमें 35 हजार रुपये बेटी में खाते में और 10 हजार रुपये बेटी को उपहार सामग्री तथा छह हजार रुपये वर व वधू पक्ष के लोगों के खाने आदि खर्च किए जाएंगे। वर्ष 2021-22 में सरकार ने समाज कल्याण विभाग को कुल 225 बेटियों की शादी के लिए कुल एक करोड़ 14 लाख 75 हजार की धनराशि उपलब्ध कराई। इसके सापेक्ष कुछ माह पहले विभाग ने बेल्थरारोड में समारोह आयोजित कर 116 बेटियों की शादी कराई। शेष धनराशि 55.59 लाख से 109 बेटियों की शादी कराई जानी है। इसको लेकर विभाग तैयारी में जुटा है। विभागीय अधिकारी ने बताया कि इस बाबत सभी ब्लॉकों को गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए सूचीबद्ध करने को कहा गया है। हालांकि शादी समारोह का आयोजन पितृपक्ष की समाप्ति के बाद लग्न काल में किया जाएगा।
विज्ञापन

गरीब परिवार के 109 बेटियों की शादी सामूहिक विवाह योजना के तहत कराई जानी है। इसके लिए धन भी उपलब्ध है। वर्तमान में पितृपक्ष चल रहा है, इसके बाद लग्न काल में समारोह का आयोजन किया जाएगा। - अभय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed