फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   मूल्यांकन कार्य ने पकड़ा जोर, जांची गईं 72 फीसदी कापियां

मूल्यांकन कार्य ने पकड़ा जोर, जांची गईं 72 फीसदी कापियां

Wed, 20 Mar 2019 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
मूल्यांकन कार्य ने पकड़ा जोर, जांची गईं 72 फीसदी कापियां
बलिया। यूपी बोर्ड परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन अब तेजी पकड़ चुका है। शुरुआत के दो दिन शिक्षकों के एक गुट की ओर से मूल्यांकन के बहिष्कार के चलते मूल्यांकन प्रभावित हुआ लेकिन अब सभी चार केंद्रों पर तेजी से कापियां जांची जा रही हैं। सभी केंद्रों पर अब तक विभिन्न विषयों की कुल छह लाख 22 हजार 608 कापियों के सापेक्ष चार लाख 48 हजार 258 कापियां जांची जा चुकी हैं।
विज्ञापन

जिले में चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। जहां कुल छह लाख 22 हजार 608 कापियां जांची जानी है और इसके लिए कुल 246 प्रधान परीक्षक व 2308 परीक्षक तैनात किए गए हैं। दो मूल्यांकन केंद्रों पर इंटरमीडिएट व दो केंद्रों पर हाईस्कूल की कापियां जांची जा रही हैं। राजकीय इंटर कॉलेज पर इंटरमीडिएट की अब तक 75779 कापियां जांची गई हैं। इसके अलावा कुंवर सिंह इंटर कॉलेज पर इंटर की 110855, टाउन इंटर कॉलेज पर हाईस्कूल की 130128 व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पर हाईस्कूल की 131496 कापियां जांची जा चुकी हैं। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र ने बताया कि मूल्यांकन कार्य तेजी से चल रहा है और प्रयास होगा कि मूल्यांकन कार्य 25 मार्च तक पूरा हो जाए।
विज्ञापन

शिक्षकों के दल ने मूल्यांकन केंद्रों का किया दौरा
बलिया। माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों का दल मंगलवार को सभी चार मूल्यांकन केंद्रों का भ्रमण किया और परीक्षकों से समस्याएं जानीं। बताया कि प्रदेश मंत्री डा. जितेंद्र कुमार सिंह वर्ष 20 में एमएलसी के द्विवार्षिक चुनाव में वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन में विधान परिषद के प्रत्याशी हैं। पिछले दिनों प्रदेश अध्यक्ष व शिक्षा मंत्री के बीच हुई वार्ता के बारे में बताया कि वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों को पूर्णकालिक शिक्षक का दर्जा मिलने से उनकी सेवाएं सुरिक्षत हो गईं। कोई भी प्रबंधक उन्हें मनमानी ढंग से सेवा से पृथक नहीं कर सकता है। यह इसी साल से प्रभावी होगा। उपाध्यक्ष ने यह भी बताया कि जल्द ही तदर्थ शिक्षक भी विनियमित होंगे। इस मौके पर दिनेश दत्त पाठक, राजेश यादव, आदित्य नारायण पांडेय, जयशेर बहादुर सिंह, केदार नाथ सिंह, गोवर्धन पांडेय, अशोक कुमार सिंह, सत्येंद्र नाथ पांडेय, सुरेंद्र नाथ शुक्ल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed