फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बहिष्कार व विरोध के बीच एक केंद्र पर जांची गईं एक हजार कापियां

बहिष्कार व विरोध के बीच एक केंद्र पर जांची गईं एक हजार कापियां

Sat, 09 Mar 2019 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
बहिष्कार व विरोध के बीच एक केंद्र पर जांची गईं एक हजार कापियां
बलिया। आठ सूत्री मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण सिंह गुट के शिक्षकों का बोर्ड परीक्षा की कापियों के मूल्यांकन का बहिष्कार दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। संघ के शिक्षक अलग-अलग गुटों में सभी चार मूल्यांकन केंद्रों के गेट पर बैठे रहे। उधर, टाउन इंटर कॉलेज पर कुछ शिक्षकों ने कोठार से कापियां ली और जांचने का काम शुरू किया तो बहिष्कार कर रहे शिक्षक मूल्यांकन कक्ष में पहुंच गए और शिक्षकों से सहयोग के तौर पर मूल्यांकन नहीं करने का अनुरोध किया। कुछ देर मूल्यांकन रुका लेकिन बाद में मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया। केंद्र के उप नियंत्रक ने एक हजार से अधिक कापियां जांचे जाने का दावा किया।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण सिंह गुट) के शिक्षकों ने दूसरे दिन भी मूल्यांकन का बहिष्कार किया। संघ ने दावा किया कि जिले के सभी चार मूल्यांकन केंद्रों पर मूल्यांकन बहिष्कार सफल रहा। संघ के शिक्षक सभी मूल्यांकन केंद्रों के बाहर गेट पर धरना देते रहे ताकि मूल्यांकन शुुरू नहीं हो सके। राजकीय इंटर कॉलेज पर केपी सिंह, चंद्रहंस सिंह, अमरजीत यादव, घनश्याम सिंह आदि रहे। टाउन इंटर कॉलेज पर अश्वनी तिवारी, आत्मानंद सिंह, अमित श्रीवास्तव, जयप्रकाश मिश्र आदि रहे। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पर अजीत सिंह, वृजेश सिंह, अयोध्या तिवारी, कन्हैया लाल श्रीवास्तव, जय प्रकाश पांडेय, जयशंकर सिंह आदि रहे। कुंवर सिंह इंटर कॉलेज पर आनंद मोहन सिंह, जयंत सिंह, विनय सिंह, राजीव तिवारी आदि रहे। वित्तविहीन शिक्षक संघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह व चंद्रहास सिंह, वित्तविहीन महासभा के लहरी सिंह, विनय कुमार सिंह, रामगोविंद प्रजापति आदि ने भी बहिष्कार का समर्थन किया। उधर, टाउन इंटर कॉलेज पर परीक्षकों ने कोठार से कापियां लेकर ज्योंही जांचने का काम शुरू किया मूल्यांकन का बहिष्कार कर रहे शिक्षक कक्ष में पहुंचे और शिक्षकों से मूल्यांकन नहीं करने का अनुरोध किया। कुछ देर तक तो मूल्यांकन रुका लेकिन इसकी जानकारी होते ही कॉलेज के प्रधानाचार्य व मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक अशोक कुमार श्रीवास्तव ने मूल्यांकन शुरू करा दिया। उन्होंने कहा कि कुल 20 टेबल संचालित किए और हिंदी, सामाजिक विज्ञान आदि की एक हजार से अधिक कापियां जांची गईं।
विज्ञापन

इनसेट=
तीन बिंदुओं पर बनी सहमति
बलिया। माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) के प्रादेशिक उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को संगठन व शिक्षा मंत्री के बीच वार्ता हुई है। इसमें तीन बिंदुओं पर सहमति बनी है। श्री सिंह ने परीक्षकों से छात्र हित में मूल्यांकन में मनोयोग से लग जाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed