फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   वीरता चक्र से सम्मानित पूर्व ले. कर्नल का इंतकाल, लोगों ने दी श्रद्घांजलि

वीरता चक्र से सम्मानित पूर्व ले. कर्नल का इंतकाल, लोगों ने दी श्रद्घांजलि

Sat, 09 Feb 2019 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
वीरता चक्र से सम्मानित पूर्व ले. कर्नल का इंतकाल, लोगों ने दी श्रद्घांजलि
रेवती। असम उग्रवाद में बेहतर कार्य के लिए 1986 में राष्ट्रपति रहे ज्ञानी जैल सिंह के कार्यकाल में थल सेनाध्यक्ष एएस वैद्य से वीरता चक्र से सम्मानित रेवती निवासी 73 वर्षीय ले. कर्नल मुजमिल अंसारी का शनिवार की सुबह इंतकाल हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही लोग आवास पर पहुंच कर पूर्व कर्नल को नम आंखों से श्रद्धासुमन अर्पित किए। बताया जाता है कि जब असम प्रांत उग्रवाद की चपेट में जल रहा था मेजर रहे मुजमिल अंसारी को वहां तैनात किया गया। उन्होंने अपने बेहतर कार्य से उग्रवाद को नियंत्रित करने में अहम योगदान दिया। उनके कार्य से प्रभावित होकर वीरता चक्र प्रदान किया गया तथा उन्हें ले. कर्नल का रैंक मिला। तत्पश्चात उन्होंने अपने सेवाकाल में अनेक वीरता पूर्वक कार्य कर सेना मेडल और सम्मान प्राप्त किए। 1992 में सेना से रिटायर होने के बाद मूल गांव रेवती आ गए तथा रेवती में ही अंतिम सांस ली। उनके आवास पर पहुंच कर दुख व्यक्त करने वालों में पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान, भाजपा नेता अजय शंकर पांडेय कनक, पूर्व चेयरमैन रामेश्वर नाथ तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed