फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   एक साल में 2.44 लाख परीक्षा शुल्क का गोलमाल

एक साल में 2.44 लाख परीक्षा शुल्क का गोलमाल

Fri, 08 Feb 2019 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
एक साल में 2.44 लाख परीक्षा शुल्क का गोलमाल
बलिया। माध्यमिक शिक्षा विभाग के बोर्ड फीस में एक स्कूल की ओर से गोलमाल करने का मामला सामने आया है। स्कूल की ओर से एक साल में करीब 2.44 लाख का गोलमाल किया गया है। इसका खुलासा आरटीआई के तहत मिली जानकारी से हुआ है। इस मामले में जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मांग भी की गई है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि बोर्ड परीक्षार्थियों से लिए गए परीक्षा शुल्क को स्कूल की ओर से ट्रेजरी चालान के जरिए कोषागार में जमा करके उसकी प्रति माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय को भेजी जाती है। जिले के कुसहां रसीदपुर गांव निवासी राकेश सिंह पुत्र सूर्यभान सिंह ने गांव में स्थित इंटरमीडिएट कॉलेज में अनियमितता होने की शिकायत पर जन सूचना अधिकार के तहत एसबीआई बेल्थरा रोड से कॉलेज की ओर से जमा किए गए ट्रेजरी चालान जमा की जानकारी 11 जनवरी को मांगी। एसबीआई की बेल्थरा रोड शाखा ने इसे 42 बैंक के व्यवसाय कार्यालय क्षेत्र तीन बलिया को जानकारी देने के लिए 15 जनवरी को प्राप्त कराया। इसके बाद बैंक ने जानकारी देने के लिए कॉलेज की ओर से जुलाई 17 से सितंबर 18 के बीच किए गए कुल 12 ट्रेजरी चालान का सत्यापन उपकोषाधिकारी, कोषागार बेल्थरारोड से कराया और जानकारी उपलब्ध कराई। बैंक की ओर से सत्यापन के बाद उपलब्ध कराई सूचना के अनुसार क्रम संख्या 73 पर 99010, क्रमांक 98 पर 3531, क्रमांक 58 पर 3210, क्रमांक 70 पर 7580, क्रमांक 57 पर 2107, क्रमांक 99 पर 2709 रुपये का ट्रेजरी चालान जमा किया गया जो धनराशि कोषागार में जमा नहीं है। इसके अलावा, क्रमांक 126 पर ट्रेजरी चालान 65195 रुपये का जमा है जबकि कोषागार में 2210 रुपये जमा है। इसी तरह क्रमांक 63 पर चालान 12500 का है कोषागार में 1250, क्रमांक 127 पर 7650 का चालान है और जमा धनराशि 500 है। क्रमांक 125 पर चालान 41205 रुपये का है जबकि कोषागार में 2010 रुपये जमा है, क्रमांक 124 पर चालान 5800 का जमा है जबकि कोषागार में 500 रुपये जमा है। इस तरह मिलान में एक साल जमा ट्रेजरी चालान के सापेक्ष दो लाख 44 हजार 127 रुपये जमा नहीं किए हैं। इतना ही नहीं स्कूल की ओर से 2701 रुपये का ट्रेजरी चालान क्रमांक 57 पर दो सितंबर 18 को किया गया है जबकि इस दिन रविवार था और इस दिन को कोषागार बंद रहता है। आरटीआई से मिली जानकारी के आधार पर कुसहां रसीद पुर गांव निवासी राकेश ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया है कि स्कूल की ओर से फर्जी चालान के जरिए अनियमितता की गई है। सिंह ने स्कूल के 10 सालों के रिकार्ड की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। सिंह ने इसकी प्रति विभागीय उच्चाधिकारियों और शासन को भी भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed