{"_id":"5c193812bdec2256a7704ef2","slug":"51545156626-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ददरी मेला में ख्जला दुकानदार की पीटकर हत्या, पांच जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ददरी मेला में ख्जला दुकानदार की पीटकर हत्या, पांच जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। ददरी मेले में खजला की दुकान लगाए गुड्डन तिवारी (45) की सोमवार की रात नशे में धुत बदमाशों ने लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दी। उसे बचाने में उसके पांच सहयोगी भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल मुआयना कराया। कोतवाली पुलिस ने उसके भतीजे नीरज दीक्षित के तहरीर पर अज्ञात 10-12 बदमाशों के विरुद्घ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस चार-पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
भृगु मुनि के शिष्य दर्दर मुनि के नाम पर लगने वाले ददरी मेला के बेदुआ स्थित बुढ़िया माई के मंदिर के पास प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के रोहिणी निवासी गुड्डन तिवारी अपने 15 साथियों के साथ यहां दुकान लगाए था। मेला के दौरान कुछ लोगों का उसके भतीजा नीरज दीक्षित से मतभेद हो गया था। इसी दौरान बदमाशों ने उसे मेले के अंतिम समय में देख लेने की धमकी दी थी। सोमवार की रात करीब 12 बजे पांच-सात की संख्या में हाकी व डंडा लेकर बदमाश पहुंचे और दुकान पर मौजूद गुड्डन से नीरज के बारे पूछा। दुकानदार ने बताया कि वह नहीं है। इसके बाद बदमाश दुकानदार को अनाप शनाप बकने लगे। इसके बाद वहां से चले गए। दोबारा 10-12 की संख्या में शराब के नशे में धूत होकर पहुंचे और गुड्डन को मारने पीटने लगे। जिसे बचाने में दुकानदार का भतीजा व सिकंदरा थाना क्षेत्र के रोहिणी निवासी विमल तिवारी (30), विपिन तिवारी (33), मनोज दीक्षित (33), डेरापुरा थाना क्षेत्र के हतुआ निवासी छोटू शुक्ला (20), अमित सैनी (31) गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग शोरगुल सुन पहुंचते कि तब तक बदमाश भाग गए। इसमें गुड्डन तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे पुलिसकर्मियों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। जबकि अन्य घायलों का मेडिकल मुआयना कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी श्रीपर्णा गांगुली, सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह, कोतवाल शशिमौलि पांडेय सहित फोर्स मौके पर पहुंच घटना स्थल का जायजा लिया और पीड़ित दुकानदारों से पूछताछ की। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने देर रात मृतक के भतीजा नीरज दीक्षित के तहरीर पर अज्ञात के विरुद्घ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई। वहीं चार से पांच लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।