फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   राम मंदिर करोड़ों हिंदुओं के आस्था का प्रतीक: भीम

राम मंदिर करोड़ों हिंदुओं के आस्था का प्रतीक: भीम

Sat, 01 Dec 2018 12:07 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
राम मंदिर करोड़ों हिंदुओं के आस्था का प्रतीक: भीम
मनियर। विश्व हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के धर्म सभा में सम्मिलित होकर वापस लौटे चेयरमैन मनियर भीम गुप्ता ने राम मंदिर निर्माण का राग अलापा। चेयरमैन ने अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि राम मंदिर करोड़ों हिंदुओं के आस्था का प्रतीक है। भगवान राम का आदर्श विश्व विख्यात है। उन्होंने अपने पिता के वचन को पूरा करने के लिए केवल राजगद्दी ही नहीं छोड़ी, बल्कि 14 वर्ष का वनवास भी व्यतीत किया, जो उनके बहुत बड़े त्याग को दर्शाता है। प्रभु श्रीराम का जन्म अयोध्या में हुआ था, यह पूरी दुनिया जानती है। आखिर लोग महापुरुषों के मूर्ति से प्रेरणा लेने का कार्य करते हैं तो भगवान राम तो वैसे पुरुषोत्तम रहे हैं, जो राजकीय वैभव को तिलांजलि देकर मां सीता व छोटे भाई लक्ष्मण के साथ वन में दर-दर की ठोकरें खाते हुए लोगों को नीति पर चलने का मार्ग दर्शन दिखाया। मंदिर बनाने में कानूनी अड़चन आती है तो अब समय की मांग है कि इसके लिए विधेयक बनना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed