{"_id":"5be08b88bdec22694e6b7da1","slug":"51541442440-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपा अध्यक्ष का प्रयास रंग लाया, नाली का निकास दुरुस्त कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नपा अध्यक्ष का प्रयास रंग लाया, नाली का निकास दुरुस्त कराया
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। नगर के आवास विकास कालोनी के मकानों में नाली का पानी का निकास सही न होने के चलते मोहल्ले के एक खाली स्थान पर काफी दिनों से पानी जमा हो गया था। इसको लेकर आवास विकास कालोनी के लोगों में नपा के प्रति आक्रोश पनपने लगा था। इस प्रकरण की भनक लगते ही नगर पालिका अध्यक्ष अजय कुमार ने कालोनी में पहुंचकर जायजा लिया। इसके उपरांत घरों में नाली के घुसे पानी को पम्प के सहारे निकालने के लिए टीम लगा दी। जिसके बाद दो पंपों की मदद से मोहल्ले के खाली स्थान में भरे पानी को निकलवाया गया।
विगत कई दिनों से नगर के आवास विकास कालोनी के घरों में पानी लगने के कारण यह गंभीर समस्या बनी हुई थी। वहीं मोहल्ले के लोग संक्रमण से जूझ रहे थे। इसकी जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे नगर पालिका के चेयरमैन अजय कुमार समाजसेवी के प्रयास से शनिवार को दो पम्प के सहारे पानी निकालने के लिए अपनी टीम लगा दी है, चेयरमैन के इस प्रयास की सभी ने प्रशंसा की। हालांकि की यह कोई स्थायी रूप से कोई व्यवस्था नहीं है, लेकिन जरूरत पड़ने पर आगे भी नगर पालिका परिषद, व्यवस्था करेगी। कालोनी में सड़क ऊंची होने के कारण मकानों के फाउंडेशन नीचे हो गए हैं। जिसके कारण नाली के निकासी की समस्या बहुत गंभीर बनी हुई है।