फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   दादी के साथ नहाने गए किशोर घाघरा में डूबा

दादी के साथ नहाने गए किशोर घाघरा में डूबा

Wed, 03 Oct 2018 12:24 AM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
दादी के साथ नहाने गए किशोर घाघरा में डूबा

विज्ञापन

रेवती। जिउतिया पर मंगलवार की शाम दो अलग-अलग स्थानों पर नदी में स्नान के दौरान दो किशोर डूब गए, जिसमें से एक किशोर का शव बरामद हो गया, जबकि दूसरे किशोर की तलाश जारी है। दो किशोरों के डूबने की खबर लगते ही लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

रेवती थानाक्षेत्र के छपरा सारिब (तुलसीछपरा) निवासी लवकुश यादव (12) पुत्र टुनटुन यादव अपनी दादी बचिया देवी के साथ जिउतिया स्नान के लिए गया था। लवकुश अपनी दादी के साथ स्नान कर रहा था कि अचानक गहरे पानी में चला गया। लवकुश के साथ उसकी दादी भी डूबने लगी। दोनों को बचाने नदी में कूदा मंगू यादव पुत्र सत्यदेव यादव भी डूबने लगा। तीनों को डूबते देख अंकित तथा राजेश नदी में कूद गये। दोनो युवकों ने बचिया देवी तथा मंगू को तो डूबने से बचा लिया परन्तु लवकुश उनकी पकड़ में नहीं आ सका। सूचना मिलते ही एसएचओ राकेश कुमार सिंह मय हमराही मौके पर पहुंच गये तथा गोताखोरों को नदी में उतारकर डूबे किशोर की तलाश करने लगे। नाव पर सवार एसएचओ देर शाम तक तलाश में लगे रहे, लेकिन डूबे किशोर का पता नहीं चल सका। उधर, नरहीं थाना क्षेत्र के सोहाव गंगा घाट पर माता एवं अन्य परिजनों के साथ गंगा स्नान करने गया किशोर नदी में डूब गया। आसपास के लोगों ने नदी में छलांग लगाकर उसके शव को खोजबीन कर बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बताया जाता है कि सुशील कुमार (15) पुत्र रंग बहादुर महतो मंगलवार की शाम अपनी माता और अन्य परिजनों के साथ सोहाव गंगा घाट पर स्नान करने गया था। इसी दौरान वह नदी के गहरे पानी में चला गया, जहां महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास के लोग नदी में छलांग लगाए, लेकिन उसे बचा नहीं सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed