{"_id":"5baa7bfd867a557ea94a650c","slug":"51537899517-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम को शिकायती पत्र देकर वीडीओ पर लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम को शिकायती पत्र देकर वीडीओ पर लगाए आरोप
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलिया। गड़वार ब्लॉक के एकवारी गांव की महिला कंचन लता ने कुटुंब रजिस्टर में गड़बड़ी को दुरुस्त नहीं करने का आरोप ग्राम पंचायत अधिकारी पर लगाते हुए मामले की जांच के लिए डीएम को शिकायती पत्र दिया है।
एकवारी गांव निवासिनी कंचन लता पांडेय पुत्री स्व. राधामोहन पांडेय ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में उल्लेख किया है कि वह अपने माता पिता की इकलौती संतान है। लेकिन मेरी पैतृक संपत्ति हड़पने के लिए परिवार रजिस्टर में कुछ लोगोें का नाम दर्ज कर दिया गया है। यह भी बताया कि उनके निर्देश पर बीडीओ गड़वार की ओर से 23 अगस्त को ही तीन दिनों के अंदर ग्राम पंचायत अधिकारी को परिवार रजिस्टर में हुई गड़बड़ी को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया लेकिन ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा इसमें हीलाहवाली की जा रही है। बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी की ओर से तरह-तरह का बहाना बनाकर मामले को टरकाने का काम किया जा रहा है।