फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   आरएसएस और भाजपा के लोग बर्बाद करने पर तुले:कौकब कादरी

आरएसएस और भाजपा के लोग बर्बाद करने पर तुले:कौकब कादरी

Sun, 16 Sep 2018 10:48 PM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
आरएसएस और भाजपा के लोग बर्बाद करने पर तुले:कौकब कादरी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सिकंदरपुर। क्षेत्र के नागेंद्र बाल निकेतन सीसोटार के प्रांगण में विद्यालय के संस्थापक शिक्षाविद स्व. नागेंद्र नाथ शर्मा की मूर्ति का अनावरण शनिवार को बिहार कांग्रेस अध्यक्ष कौकब कादरी ने किया।

उन्हाेंने कहा कि वह नागेंद्र नाथ शर्मा की मूर्ति का अनावरण कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है, भारतीय संस्कृति को आरएसएस और भाजपा के लोग बरबाद करने पर तुले हुए हैं। भाजपा सरकार जनभावनाओं के अनुरूप काम नहीं कर रही है। किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। किसानों की फसल का उचित मूल्य नहीं मिलने से वह कर्जदार होकर आत्महत्या करने को विवश हैं। कहा कि देश के विकास व रक्षा में नेहरू परिवार के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इंदिरा गांधी व राजीव गांधी ने देश के लिए ही अपनी शहादत दी। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी, कमलेश सिंह, हरिशंकर सिंह, शिवकुमार तिवारी, नवानगर नजबुर्र रहमान उर्फ राजू बाबू, विनोद तिवारी, डा. मोती चौहान, कन्हैया मिश्र, राजेंद्र चौधरी, जवाहर चौहान, रज्जू मियां, सिद्धनाथ तिवारी, इकराम उल हक खान, भरत राय, मदन यादव, अशोक राय आदि रहे। अध्यक्षता जगदीश नारायण आर्य व संचालन प्रेम नाथ शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed