फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   मोदी की गलत नीतियों से जनता का हो रहा मोह भंग

मोदी की गलत नीतियों से जनता का हो रहा मोह भंग

Tue, 04 Sep 2018 12:13 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
मोदी की गलत नीतियों से जनता का हो रहा मोह भंग
रसड़ा। रेलवे माल गोदाम के समीप स्थित हनुमान मंदिर परिसर में भारतीय समाज दल के कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को हुई। बैठक में संगठन की मजबूती पर रणनीति तैयार करने के साथ-साथ भाजपा की दोषपूर्ण नीतियों पर जमकर हमला बोला। अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष उदय नारायण नागवंशी ने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के चलते आमजन मानस का मोदी सरकार से मोहभंग होने लगा है। कहा कि कोर्ट के आदेश को ताक पर रखकर केंद्र सरकार ने जातिगत वोट बैंक की भावना से ग्रसित होकर एससी एसटी बिल पास कराया है जिसकी जितनी भर्त्सना की जाय वह कम है। कहा कि देश में अनेक ऐसी समस्याएं हैं, जिन पर सरकार की निगाहें नहीं जा रही।
विज्ञापन

उन्होंने राजभर समाज के नेताओं को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मंत्री विधायक दोषपूर्ण नीतियों पर चुप्पी साधे हुए हैं। अति पिछड़ों अति दलितों, गरीबों को सपा, बसपा ,भाजपा, कांग्रेस ने छलकर केवल सत्ता हथियाने का काम किया है। उपेक्षित समाज 2019 लोकसभा चुनाव में इन पार्टियों को सबक सिखाने के लिये कमर कसकर तैयार है। कहा कि भासद ही गरीबों की लड़ाई लड़ने के लिए कृत संकल्पित है। नीतियों से प्रभावित होकर अनेक पार्टियों के लोग पार्टी का दामन थाम रहे। इस मौके पर सुशीला राजभर, सूबेदार, जितेंद्र सिंह, ओमप्रकाश साहनी, गुलाब राजभर, रमेश राजभर, रेनू सिंह, विसर्जन पासवान, धर्मेंद्र गिरी, संजय पांडेय, नागेंद्र सिंह, बबीता नागवंशी, परमानंद राजभर, डॉ छोटे लाल राजभर, मोहन यादव, राजेश गुप्ता, आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन सुरेंद्र राजभर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed