फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पूर्व पीएम राजीव गांधी को बताया संचार क्रांति के जनक

पूर्व पीएम राजीव गांधी को बताया संचार क्रांति के जनक

Mon, 21 May 2018 11:24 PM IST
Updated Mon, 21 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
पूर्व पीएम राजीव गांधी को बताया संचार क्रांति के जनक
बलिया। भारत सरकार के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने जिला अस्पताल में ब्लड डोनेशन कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें कमेटी के सदस्यों ने रक्तदान किया। इसके उपरांत गोष्ठी भी आयोजित की गई।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के सभागार में आयोजित पुण्यतिथि समारोह में पदाधिकारियों ने पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी ने कहा कि पूर्व पीएम भारत में संचार क्रांति के जनक थे। उनके संचार क्रांति के सोच के चलते हम घर बैठे ही अपने सगे संबंधियों से आसानी से बात कर ले रहे हैं। प्रदेश सचिव राजीव उपाध्याय ने कहा कि स्व. राजीव गांधी के साफ-सुथरी छवि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में सराहनीय रहा। इस मौके पर दिग्विजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, सागर सिंह राहुल, जितेंद्र राय, जैनेंद्र पांडेय मिंटू, अजय राम, उमाशंकर यादव, फूलबदन तिवारी, पवन चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यवाहक अध्यक्ष बृजेश सिंह गाट जी की अध्यक्षता व रौशन सिंह चंदन के संचालन में प्रात: 11 बजे दिन में संगोष्ठी का आयोजन कैंप कार्यालय एन सी सी तिराहे बलिया में किया गया है। सर्वप्रथम स्व. राजीव गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन व वंदन कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। नेताओं ने कहा कि आधुनिक युग के निर्माता-भारत में कंप्यूटर के जनक भारत सरकार के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की शहादत को कोई भूल नहीं सकता है। आज हम सभी को शपथ लेना है कि राजीव गांधी जी के सपनों को साकार करने के लिए उनके बताए रास्ते पर चलना होगा। उसके बाद सरकारी अस्पताल के प्रत्येक वार्ड में फल व दूध का वितरण अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य शैलेंद्र सिंह पप्पू तथा प्रदेश सचिव राजेश सिंह जी के हाथों द्वारा किया गया तथा दो दर्जन से अधिक असहाय- जरूरत मंदो में नये वस्त्र वितरण कार्यवाहक अध्यक्ष द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राकेश सिंह, विपिन बिहारी उपाध्याय, अभिषेक पाण्डेय, लक्ष्मण गुप्ता, रवि कुमार, मारकण्डेय मिश्रा, संजीत मिश्रा, धर्मात्मा सिंह आदि लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उधर, भारतीय युवा कांग्रेस पूर्वी यूपी के प्रदेश सचिव जैनेंद्र पांडेय मिंटू के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय में किया गया। इस मौके पर सागर सिंह राहुल, हरीश कुमार, अजय कुमार मिश्रा, आशीष तिवारी, आनंद सिंह, शिव कुमार यादव, यश मिश्रा, हामिद रजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैरिया। देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 21 वीं पुण्य तिथि समारोह का आयोजन बैरिया स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय पर सोमवार को आयोजित की गई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीबी मिश्र ने कहा है कि राजीव गांधी ने देश में संचार क्रांति जड़ जमा कर राष्ट्र में उनके जनक के रुप में आज भी स्थापित हैं। कहा कि उन्होंने देश को नई दिशा व दशा देने का काम किया। इस मौके पर रामाधार पांडेय, पीयूष मिश्र, पारस नाथ वर्मा, रमेश चन्द मौर्य, पीआर सिंह, शिवनरायण पांडेय, बच्चा सिंह, अनवर हुसेन, रणजीत तिवारी, दीपचंद पासवान, रमेश शर्मा, शिवजी पांडेय, डा. विश्वकर्मा शर्मा, जेपी तिवारी, लल्लन प्रसाद, रणजीत पाठक, बीसी पांडेय, रामायण पासवान, श्रीनाथ यादव आदि थे। अध्यक्षता खंजाची राय व संचालन विश्राम दुबे ने किया।

लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के रामनगर प्राथमिक पाठशाला के प्रांगण में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से राजीव गांधी की पुण्यतिथि समारोह आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी जी को विनम्र श्रद्धांजलि दी। मुरली छपरा ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष पप्पू कुमार सिंह ने कहा कि राजीव गांधी ने जो बलिदान देश के लिए दिया उससे देशवासियों को सत्य की लड़ाई लड़ने के लिए एक उर्जा मिलती है। इस मौके पर पशु पतिनाथ ओझा, जयराम सिंह, जयप्रकाश तिवारी, रामाधार पांडेय, डा. सूर्यनारायण सिंह, गिरीश सिंह, हरी सिंह, रामायण पासवान, शत्रुधन यादव आदि थे। संचालन जयराम सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed