फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बीयर की दुकान हटाने के लिए प्रदर्शन

बीयर की दुकान हटाने के लिए प्रदर्शन

Thu, 26 Apr 2018 10:12 PM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
बीयर की दुकान हटाने के लिए प्रदर्शन
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के भगवानपुर से सरकारी बीयर की दुकान हटाने की मांग को लेकर गांव के लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार तथा जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। प्रदर्शन के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सर्वेश्वर पांडेय ने कहा कि भगवानपुर चट्टी पर लक्षीराम ब्रह्म बाबा मंदिर, जीआरए पब्लिक स्कूल तथा सरकारी प्राथमिक विद्यालय के पास खोली जा रही थी। जिसको हटाने के लिए 28 मार्च को तत्कालीन जिलाधिकारी से मिलकर लिखित तथा मौखिक शिकायत की गई। जिसके बाद देशी शराब की दुकान को हटा दिया गया जबकि असलहे और दबंगई के बल पर बीयर की दुकान संचालित की जा रही है। जहां आराजकतत्वों को बैठाकर अशांति फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। इसको लेकर क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है। चेताया कि यदि पांच दिनों के अंदर संतुष्टिजनक कार्रवाई करते हुए बीयर की दुकान नहीं हटाई गई तो क्षेत्रवासी उग्र आंदोलन एवं चक्का जाम करने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में दीपक सिंह, अजय पांडेय, छोटक सिंह, बंटी, प्रकाश पांडेय, मंटू पांडेय, रानू पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed