फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   मंगल पांडेय ने भारत के स्वाभिमान को जगाया: विमल

मंगल पांडेय ने भारत के स्वाभिमान को जगाया: विमल

Fri, 19 Jan 2018 11:12 PM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
मंगल पांडेय ने भारत के स्वाभिमान को जगाया: विमल
दुबहर। मंगल पांडेय के गौरवशाली व्यक्तित्व को याद करने के लिए बनाई गई संस्था मंगल पांडेय विचार मंच की बैठक शुक्रवार को शहीद मंगल पांडेय के पैतृक गांव नगवां में संपन्न हुई। प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष विमल कुमार पाठक ने कहा कि मंगल पांडेय ने देश के स्वाभिमान को जगाने का काम किया। उनके ही बगावत का परिणाम रहा कि हमारे देश के लोग जगह-जगह अंग्रेजी हुकूमत के विरोध में सड़कों पर उतरने लगे। जिसके परिणाम स्वरूप हमें 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली। उन्होंने मंगल पांडेय के सम्मान में दिल्ली स्थित संसद भवन में लखनऊ स्थित विधानसभा भवन के प्रांगण में मंगल पांडेय की मूर्ति लगाने की मांग की।
विज्ञापन

मंच के अध्यक्ष केके पाठक ने कहा कि मंगल पांडेय के गृह जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों को भी एक मंच पर आकर मंगल पांडेय के नाम पर जनपद में कुछ ऐतिहासिक कार्य करने चाहिए। इस मौके पर उदयपुरा के प्रधान शमीम अंसारी, नफीस अख्तर, गुड्डू पांडेय, घनश्याम पांडेय, अंजनी सिह, अरुण सिंह, डॉ हरेंद्र यादव, उमाशंकर पाठक, राजू मिश्र, अख्तर अली, गणेश सिंह, पन्नालाल गुप्ता आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed