{"_id":"5a3e97ad4f1c1b10788b4903","slug":"51514051501-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभाष हाउस की टीम ने ट्राफी पर जमाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभाष हाउस की टीम ने ट्राफी पर जमाया कब्जा
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवती। मन:स्थली एजुकेशन सेंटर का वार्षिक खेलकूद समारोह का समापन शनिवार को विजेताओं को मेडल, शील्ड एवं प्रशस्ति वितरण के साथ संपन्न हुआ। शुभारंभ जिला क्रीड़ाधिकारी एसडी यादव ने दीप प्रज्ज्वलित के उपरांत मां सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया।
प्रतियोगिता में विद्यालय के बालक वर्ग के कैप्टन विशाल केशरी, बालिका वर्ग की कैप्टन अलका सिंह, स्पोर्ट्स कैप्टन अविनाश मिश्र, वैष्णवी उपाध्याय, वाइस कैप्टन प्रभात रंजन श्रीनेत्त तथा रिचा सिंह के नेतृत्व में छात्र- छात्राओं ने विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन किया। खेलों के विभिन्न प्रारूप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सुभाष हाउस की टीम ने विजेता ट्राफी पर कब्जा किया। वहीं पटेल हाउस उपविजेता रहा। गत वर्ष के विजेता कलाम हाउस के इंचार्ज नरेंद्र चौबे ने सुभाष हाउस के कैप्टन विनीत सिंह को शील्ड प्रदान किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव मिथिलेश श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव पंकज सिंह, एथलेटिक्स कोच गोविंद जी गुप्ता आदि मौजूद रहे। अंत में प्रधानाचार्य डॉ. राजेश पांडेय ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।