फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   भटकते बच्चों को चाइल्ड लाइन बना सहारा

भटकते बच्चों को चाइल्ड लाइन बना सहारा

Wed, 15 Nov 2017 11:14 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
भटकते बच्चों को चाइल्ड लाइन बना सहारा
बलिया। सोमवार की शाम चित्तू पांडेय चौराहा और रेलवे स्टेशन के समीप भटकते चार बच्चे मिले, जिन्हें चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया। उक्त बच्चों की उम्र तीन से नौ साल के बीच है। उक्त बच्चों की मां जेल में निरूद्ध हैं।
विज्ञापन

चित्तू पांडेय चौराहे पर एक चाय की दूकान के पास भटक रहे दो बच्चों को चाइल्ड लाइन ने बरामद किया। जिसमें तनू सिंह (9) व राजकुमार सिंह पुत्रगण अवधेश सिंह निवासी सुल्तानपुर थाना बांसडीह कोतवाली है। चाइल्ड लाइन ने जब बच्चों से पूछताछ किया तो पता चला कि इनकी दो बहने बलिया रेलवे स्टेशन पर खो गये हैं। इसके बाद चाइल्ड लाइन के सदस्य स्टेशन पहुंच अनामिका (4) व पलक (2) पुत्री अवधेश सिंह को बरामद किया। बच्चों की मां को जेल में हैं। बच्चों के मामा लड्डू सिंह पुत्र श्रीराम सिंह निवासी नरहन, थाना रघुनाथपुर, जिला सिवान, बिहार को इसकी सूचना भेजी गई। बच्चों के मामा ने बताया कि बहन की जमानत के लिए उसके पास पैसे नहीं है।मोबाइल बेचकर कागजात तैयार करा लिया हूं, लेकिन वकील को देने के लिए 15 सौ रुपये नहीं है। पैसों का इंतजाम होते ही बहन की जमानत हो जायेगी। वहीं चाइल्ड लाइन भटके बच्चों को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के कोर्ट में प्रस्तुत करेगा। सीवीसी ही बच्चों की सुपुर्दगी का फैसला करेगा। अगर कोर्ट को बच्चों के मामा पर भरोसा नहीं हुआ तो वह बच्चों को बाल गृह में भेज सकता है।
विज्ञापन

ददरी मेला में भटकता मिला बच्चा
बलिया। चाइल्ड लाइन को एक अबोध छह साल का बच्चा मंगलवार को ददरी मेला में मिला है। बच्चा मेला में रोते हुए इधर-उधर भटक रहा था। बच्चा अपने मां-बाप का नाम व पता बताने में असमर्थ है। चाइल्ड लाइन इसे भी सीडब्ल्यूसी कोर्ट में पेश करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed