फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   'Gen Z Connect' Yatra reaches Belthararoad; ultimatum issued for improvements by October 2

Ballia News: जेन जी कनेक्ट यात्रा बेल्थरारोड पहुंची, दो अक्टूबर तक सुधार का अल्टीमेटम

Wed, 26 Aug 2026 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
'Gen Z Connect' Yatra reaches Belthararoad; ultimatum issued for improvements by October 2
बेल्थरारोड कस्बा में पहुंचे जेन ज़ी कनेक्ट यात्रा में शामिल युवा। संवाद
बलिया । जेन ज़ी कनेक्ट यात्रा के छठवें दिन सलेमपुर से शुरू होकर नवलपुर और भागलपुर होते हुए यात्री मंगलवार की शाम को बेल्थरारोड पहुंचे। इस दौरान छात्रों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी संस्थानों की जमीनी स्थिति का जायजा लिया गया। बेल्थरारोड बलिया में जेन ज़ी यात्री विवेक मिश्र ने बताया कि यात्रा के दौरान सरकारी स्कूलों, कॉलेजों, अस्पतालों और विभिन्न सरकारी योजनाओं की हकीकत देखी जा रही है।
विज्ञापन

बदहाल भवन, संसाधनों की कमी और अन्य समस्याओं को चिन्हित कर सूची तैयार की जाएगी और उसे जिला प्रशासन को सौंपा जाएगा। जेन ज़ी कनेक्ट यात्रा ने चिन्हित बदहाल सरकारी स्कूलों, कॉलेजों, अस्पतालों और अन्य संस्थानों को 2 अक्टूबर तक दुरुस्त करने का अल्टीमेटम दिया है। विवेक मिश्र ने कहा कि निर्धारित समय तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो यात्रा बड़े जन आंदोलन की दिशा में आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि सरकारी शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार युवाओं और आम जनता के अधिकारों से जुड़ा मुद्दा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed