फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Flag worship for Ramlila, preparations begin

Ballia News: रामलीला के लिए हुआ ध्वज पूजन, तैयारियां शुरू

Wed, 26 Aug 2026 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Flag worship for Ramlila, preparations begin
रसड़ा में आयोजित होने वाले रामलीला के लिए ध्वज पूजन करते महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरि साथ में अन
रसड़ा। छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध रसड़ा की ऐतिहासिक रामलीला के आयोजन की तैयारियों का मंगलवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। रामलीला मैदान में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ध्वज पूजन किया गया। पुरोहित आशुतोष मिश्रा रहे, जबकि जजमान के रूप में महामंडलेश्वर एवं मेला संरक्षक कौशलेंद्र गिरी तथा मेलाध्यक्ष संतोष कुमार जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

ध्वज पूजन के बाद मेला ग्राउंड और रामलीला मैदान में मरम्मत एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया। प्रभु श्रीराम की पावन लीलाओं के मंचन से जुड़ा यह मैदान प्रतिवर्ष श्रद्धा, आस्था और सनातन संस्कृति का प्रमुख केंद्र बनता है। आगामी भव्य रामलीला एवं मेले को देखते हुए श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों की सुविधाओं के लिए मैदान की व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। इस दौरान मेला संरक्षक एवं पूर्व चेयरमैन वशिष्ठ नारायण सोनी, महामंत्री एवं सभासद निर्मल कुमार पाण्डेय, लीला प्रभारी मनोज कुमार पाण्डेय (टूना बाबा), अविनाश सोनी, अनिल सोनी, शुभम सोनी सहित रामलीला कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed