{"_id":"6a8d34b5538abe768f037711","slug":"miscreants-assaulted-gas-agency-manager-in-ballia-and-fled-after-looting-bag-full-of-cash-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में बदमाश बेखौफ: गैस एजेंसी मैनेजर से नकाबपोश आरोपियों ने की मारपीट, रुपयों से भरा बैग लूटकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में बदमाश बेखौफ: गैस एजेंसी मैनेजर से नकाबपोश आरोपियों ने की मारपीट, रुपयों से भरा बैग लूटकर भागे
Tue, 25 Aug 2026 12:05 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:05 PM IST
सार
बलिया में बदमाश इस कदर बेखौफ हैं कि गैस एजेंसी के मैनेजर से मारपीट कर रुपयों से भरा बैग लूटकर भाग निकले। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
बलिया जिले के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के महरेव गांव स्थित गैस एजेंसी के मैनेजर से सोमवार की देर रात बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने मारपीट कर रुपयों से भरा बैग लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक से फरार हो गए। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। सूचना पर एएसपी दक्षिणी संजय वर्मा, सीओ अक्षय कुमार और स्वाट टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
गैस एजेंसी के मैनेजर उपेंद्र राय सोमवार की रात एजेंसी बंद करने के बाद बाइक से रुपयों से भरा बैग लेकर अपने घर हैबतपुर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने मैनेजर के साथ मारपीट की और उनके पास मौजूद रुपयों से भरा बैग छीन लिया। अचानक हुई घटना से मैनेजर सहम गए। बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद तेजी से बाइक लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
पीड़ित मैनेजर ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चितबड़ागांव पुलिस के साथ एएसपी और सीओ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए स्वाट टीम को भी लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस टीम आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है।
देर रात मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एएसपी संजय वर्मा ने कहा कि जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।