बलिया। कृषि विभाग की तरफ से मंगलवार को विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में 83 चयनित ग्रुप सी के प्राविधिक सहायकों कृषि को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा व परिवहन मंत्री के प्रतिनिधि हर्ष सिंह ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इससे चयनित युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
प्रदेश मुख्यालय पर हुए मुख्यमंत्री आदित्य नाथ के कार्यक्रम का प्रसारण भी किया गया। भाजपा अध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने कहा कि सरकार की तरफ से युवाओं को नौकरी प्रदान की जा रही है। इसके लिए प्रक्रिया तेज कर दी गई है। सरकार युवाओं का हाथ खाली न रहे, इसके लिए नौकरी के अलावा रोजगार का भी अवसर प्रदान कर रही है। चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी अपने दायित्वों को ईमानदारी से निर्वहन कर समाज के विकास में योगदान दें। सरकार हर कदम आप सभी के साथ है। इस मौके मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार, उप कृृषि निदेशक मनीष कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी शत्रुध्न सिंह आदि मौजूद रहे।