{"_id":"594964d94f1c1b59508b45ad","slug":"51497982169-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलायुक्त ने किया निर्माणाधीन राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलायुक्त ने किया निर्माणाधीन राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज का निरीक्षण
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसडीह(बलिया)। मंडलायुक्त नीलम अहलावत ने जनपद भ्रमण के दौरान बांसडीह तहसील समाधान दिवस का निरीक्षण करने के बाद हुसेनाबाद में बन रही करोड़ों की परियोजना का निरीक्षण करने पहुंची।
वहां बन रहे राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की गुणवत्ता को परखा तो उससे असंतुष्ट नजर आईं। उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर को चेतावनी दी कि सरकारी धन से हो रहे किसी भी कार्य में मानक की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कमरों में हवा क्रास करने की जगह न होने पर भी नाराजगी जताई और जरूरी जगहों पर खिड़की आदि लगवाने के निर्देश दिया। कहा कि हर हाल में कमरों में वेंटिलेशन बेहतर होनी चाहिए। मंगलवार को मंडलायुक्त बकायदा इंजीनियरों की एक टीम लेकर निरीक्षण करने पहुंची थी। प्रोजेक्ट मैनेजर सहायक अभियंता व अवर अभियंता को पूरी जानकारी नहीं होने पर फटकार भी लगाई। इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण के कई पहलुओं पर जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश संबंधित इंजीनियरों की टीम को दिया। यह भी कहा कि मेन गेट पर सुरक्षा कर्मियों के लिए एक शौचालय व नहानघर से अटैच कमरा बनाया जाए। इस अवसर पर डीआईजी उदयशंकर जायसवाल, डीएसटीओ बब्बन मौर्य सहित अन्य अधिकारी व इंजीनियर साथ थे।