फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   504 people missed call in favor of CAA

सीएए के पक्ष में 504 लोगों ने किया मिस्ड कॉल

Sun, 02 Feb 2020 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
504 people missed call in favor of CAA
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बांसडीह में मिस्ड काल जनसंपर्क अभियान का शु? - फोटो : BALLIA
बांसडीह। नागरिकता संसोधन कानून को लेकर जनजागरण मिस्ड कॉल जनसम्पर्क अभियान का शुभारंभ शनिवार को भाजपा बांसडीह मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा के नेतृत्व में सभी सेक्टरों में एक साथ किया गया। मंडल अध्यक्ष ने नगर पंचायत के वार्ड 10 से मिस्ड कॉल अभियान का शुभारंभ किया जिसमे बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी मिस्ड कॉल के माध्यम से नागरिकता संशोधन कानून के पक्ष में अपना समर्थन दिया। संगठन के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 1 से 10 फरवरी तक नागरिकता संशोधन कानून के पक्ष में भाजपा कार्यकर्ता लोगों के घर घर जाकर मिस्ड कॉल के माध्यम से उनका समर्थन हासिल करेंगे। सभी सेक्टरों से कुल 504 लोगों से मिस्ड कॉल करवाकर भाजपा कार्यकताओं ने इस कानून के पक्ष में लोगों का समर्थन हासिल किया। इस मौके पर शशिकांत सिंह, मुनजी कुमार, प्रवीण राजभर, गौतम बिंद, अमरनाथ पांडेय, अनिल वर्मा, सुग्रीव साहनी, अंजनी तिवारी, मुकेश सिंह, राजू पटेल, संटू तुरहा, अमित यादव, अग्निवेश गुप्ता, राजेश प्रजापति आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed