फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   500 ko mila patra

500 लाभार्थियों को दिया गया स्वीकृति पत्र

Wed, 07 Dec 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Wed, 07 Dec 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
500 ko mila patra
- फोटो : ANI
समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में बुधवार को नगर के बापू भवन में शादी अनुदान और स्वीकृति पत्र वितरित हुआ। जिसमें  समाजवादी पेंशन योजना एवं पिछड़ा वर्ग/अनुसूचित जाति, जनजाति, सामान्य तथा अल्पसंख्यक वर्ग के पांच सौ लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिया गया। मुख्य  अतिथि काबीना मंत्री रामगोविंद चौधरी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 
विज्ञापन



इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा ने मंत्री रामगोविंद चौधरी, पूर्व मंत्री नारद राय, जिलाधिकारी गोविंद राजू  एनएस, पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण को बूके देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि रामगोविंद चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हर जाति के लोगों को पेंशन देने का कार्य किया है।
विज्ञापन


कहा कि जिन लाभार्थियों को पेंशन नहीं मिल रहा है, उन्हें भी जल्द ही पेंशनभोगी बनाया जाएगा। कहा कि प्रदेश मुखिया ने शादी अनुदान को दस हजार से करके 20  हजार रुपये कर दिया। पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि अब सपा  सरकार के निर्देशन में समाज कल्याण विभाग द्वारा शादी अनुदान मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिससे गरीब, असहाय तबके के लोगों के बेटियों का हाथ पिला होने में सहायक हो जा रहा है। इस मौके पर लोकगीत गायक कन्हैया हरिपुरी ने सरकार की योजनाओं को गीत के माध्यम लोगों तक पहुंचाया। जिला समाज कल्याण अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि विभाग द्वारा मिल रही सभी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।


लाभार्थी किसी भी पेंशन के लिए आनलाइन कराएं और उसकी मूल कापी कार्यालयों को प्रस्तुत करें। इस मौके पर जिला  विकलांगजन विकास अधिकारी कृष्णकांत राय, डा. सुशील कुमार तिवारी, अनिल सिंह, अरविंद कुमार राजभर, कृष्ण कुमार गुप्ता, सुनील केसरी, कर्मेंद्र,  रामदेव यादव, फूलचंद्र, अभिजीत आदि लोग रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed