{"_id":"686586895f6d7ff7a0059dc0","slug":"50-files-reached-the-village-court-6-cases-were-heard-on-the-first-day-ballia-news-c-190-1-svns1007-143238-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: ग्राम न्यायालय में पहुंचीं 50 फाइलें, पहले दिन 6 मामलों की सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: ग्राम न्यायालय में पहुंचीं 50 फाइलें, पहले दिन 6 मामलों की सुनवाई
विज्ञापन
बैरिया। तहसील की तीसरी मंजिल पर स्थित ग्रामीण न्यायालय में 25 हजार तक मालियत वाले दीवानी मुकदमों की सुनवाई बुधवार से शुरू हो गई। पहले दिन 6 मामलों की सुनवाई शुरू हो गई। मई व जून माह में मॉर्निंग न्यायालय चलने के बाद अब एक जुलाई से सुबह 10 बजे से न्यायालय का संचालन शुरू हो गया है। जिला न्यायालय से तहसील बैरिया स्थित न्यायालय से संबंधित धीरे-धीरे तमाम मुकदमों की फाइलें बैरिया ग्राम न्यायालय में पहुंचना शुरू हो गया है।
बैरिया थाना के 50 मुकदमों की फाइल ग्रामीण न्यायालय पहुंच चुका है, जिसका विवरण नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया गया है। बुधवार को बैरिया थाने के छह फौजदारी मुकदमा की सुनवाई की गई। जिसमें वादी व प्रतिवादी पक्ष मौजूद रहे। वादकारियों ने कहा अच्छा है 40 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय न्यायालय के लिए जाना नहीं पड़ रहा है। अब घर के नजदीक तहसील में ही मुकदमे की सुनवाई होना शुरू हो गई है।
न्यायाधिकारी विशाल शर्मा ने बताया जिन मुकदमों की सुनवाई जून माह में हो चुकी हैं, उनकी फाइल धीरे-धीरे तहसील में पहुंच रही है। जिन मुकदमों में जुलाई में नजदीकी तारीख है, उनकी फाइल फिलहाल जिला मुख्यालय स्थित न्यायालय में रोकी गई है। सुनवाई करने के बाद उक्त सभी फाइलों को बैरिया ग्राम न्यायालय को भेज दिया जाएगा और दो साल सजा वाले फौजदारी के मुकदमों के साथ ही 25 हजार मालियत तक दीवानी के मुकदमों की सुनवाई ग्राम न्यायालय में ही किया जाएगा। अगर नए वाद अधिवक्ता प्रस्तुत करते हैं तो उन मामलों की सुनवाई की जाएगी। अगर नए वाद आए तो दाखिल किए जाएंगे।