फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   5 hours jam, took more than two hours to complete the distance of two kilometers

Ballia News: 5 घंटे जाम, दो किमी की दूरी पूरी करने में दो घंटे से ज्यादा समय लगा

Sat, 01 Feb 2025 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
5 hours jam, took more than two hours to complete the distance of two kilometers
बलिया। मुंडन संस्कार का मुहूर्त होने से शुक्रवार को शहर से लेकर गंगा घाट जाने वाले मार्ग पर पांच घंटे तक जाम रहा। वाहन रेंगते रहे। लोगों को दो किमी की यात्रा पूरी करने में दो घंटा से ज्यादा समय लग गया। जाम की चपेट में शहर की सड़कों से लगायत ओवरब्रिज तक रहा। एंबुलेंस व स्कूल बसें जाम में फंसी रहीं। ट्रैफिक प्रभारी एक चौराहे से दूसरे चौराहे जाम छुड़ाने में लगे रहे, पूरे दिन जाम के कारण हर कोई परेशान रहा।
विज्ञापन

नगर में ग्रामीण क्षेत्रों से मुंडन संस्कार के लिए गंगा घाट जाने वाले वाहनों, स्कूल वाहन व कार्यालय जाने लोग निकले तो सड़क पर वाहनों का लोड़ बढ़ गया। एनएच-31 पर चित्तू पांडेय-कदम चौराहा मार्ग पर कुंभ से लौटकर बिहार जाने वाले वाहनों की भीड़ धीरे-धीरे जाम का स्वरूप ले लिया। इसी बीच चित्तू पांडेय रेलवे क्राॅसिंग का बूम ऑटो से क्षतिग्रस्त होने से चौराहा पर जाम लग गया। यातायात जवानों ने रोडवेज की तरफ जाने वाले वाहनों को फ्लाइओवर को रूट डायवर्ट कर दिया। देखते ही देखते स्टेशन मालगोदाम रोड, विशुनीपुर चौराहा, जगदीशपुर चौराहा, रोडवेज तिराहा, कासिम बाजार चौराहा, टीडी काॅलेज चौराहा जाम की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

गंगा घाट से मुंडन संस्कार कर वापस लौट रहे ट्रैक्टर, पिकअप सहित अन्य वाहनों से जाम और भीषण हो गया। बहेरी से मिश्र नेवरी व रोड़वेज से बहादुरपुर तक दो किमी का लंबा जाम पूरे दिन लगा रहा। सुबह से शुरू हुआ यह सिलसिला दोपहर बाद तक जस का तस रहा। यातायात कंट्रोल रूम से बैठे जवान प्रमुख चौराहे पर नजर बनाए रखे और जाम छुड़ाने के लिए जवानों को पल-पल की सूचना देते रहे। पुलिस जब तक इसे सुलझाती जाम की स्थिति बदतर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीएसआई समद खां अपने जवानों संग जाम को छुड़ाने में लगे रहे। जाम से सबसे अधिक दिक्कत बाइक सवारों व राहगीरों को हुई। वह शहर की गलियों को पकड़ कर निकलने का प्रयास करते रहे। इससे गई गलियां भी जाम की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed