बलिया। जिले 81 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का रविवार को आयोजन हुआ। सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी के अलावा, सांस लेने में परेशानी, जोड़ों में दर्द के मरीज ज्यादा इलाज को पहुंचे। 467 मरीजों की जांच कर दवा दी गई।
एसीएमओ डॉ.योगेंद्र दास ने बताया कि गंभीर रूप से बीमार मिले छह मरीजों को सीएचसी और जिला अस्पताल रेफर किया गया। विकास खंड मुरली छपरा क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में कुल 62 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। पीएचसी नगरा पर डॉ. गोविंद सोनकर ने 12 मरीजों की जांच कर दवा दी। पीएचसी बेलहरी एवं गंगापुर में 14 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। गंगापुर में डॉ. राकेश सिंह ने मरीजों का उपचार किया। बेलहरी स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. पंकज ओझा ने आठ मरीजों का इलाज किया गया। अधीक्षक डॉ. मोकर्रम अहमद ने बताया कि मेले में पहुंचे मरीजों में सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही।
न्यू पीएचसी बछईपुर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. आशीष चौहान ने 13 मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। न्यू पीएचसी खंदवा में डाॅ. सुनीता सिंह व न्यू पीएचसी कसौंडर पर डाॅ. राजेश यादव ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया।