फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   45 kg of cannabis seized from a car; two smugglers arrested

Ballia News: कार से 45 किलो गांजा मिला, दो तस्कर गिरफ्तार

Sat, 17 Oct 2026 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
45 kg of cannabis seized from a car; two smugglers arrested
सिकंदरपुर पुलिस द्वारा पकड़ा गया गांजा और कार।पुलिस विभाग
बलिया। बिहार से गांजा लाकर पूर्वांचल के जिलों में खपाने का मामला सामने आया है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) गाजीपुर की टीम ने सिकंदरपुर में छापा मारकर 45 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इसकी अनुमानित कीमत 22.50 लाख रुपये बताई गई है। तस्करी में इस्तेमाल कार के साथ बिहार के बक्सर निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी गांजा लेकर देवरिया में बेचने जा रहे थे। इस कार्रवाई से मादक पदार्थों की तस्करी के लिए बलिया के रास्ते के इस्तेमाल का मामला सामने आया है।
विज्ञापन



एएनटीएफ गाजीपुर के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि मुखबिर और सर्विलांस के माध्यम के आधार पर 15 अक्टूबर की रात सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के डोमनपुरा में तहसील रोड स्थित मुन्ना पांडेय के घर के सामने घेराबंदी की गई। वहां खड़ी कार की तलाशी लेने पर दो बोरियों में रखा 45 किलो गांजा मिला। मौके से 960 रुपये नकद और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के बक्सर जिले के चंद्रपुरा, ब्रह्मपुर निवासी विकास यादव (25) और वीर कुंवर सिंह कॉलोनी निवासी अमित सिन्हा शुभम (28) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बिहार से गांजा लाकर देवरिया और आसपास के जिलों में बेचने की बात स्वीकार की। उन्होंने बताया कि हमलोग सिर्फ कैरियर एक काम करते हैं। मामले में सिकंदरपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। एएनटीएफ टीम का कहना है कि तस्करी में शामिल अन्य सहयोगियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। इसमें एएनटीएफ टीम के साथ सिकंदरपुर थाना प्रभारी हरिशंकर सिंह टीम के साथ शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




524 ग्राम गांजा के साथ बुजुर्ग गिरफ्तार

बलिया। दुबहड़ पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम धरनीपुर मोड़ के पास चेकिंग के दौरान 524 ग्राम गांजा के साथ 60 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के साहोडीह निवासी विंध्यांचल खरवार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि 15 अक्तूबर को उपनिरीक्षक राजकुमार हमराहियों के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान धरनीपुर मोड़ के पास विंध्यांचल खरवार को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से 524 ग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर दुबहड़ थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed