फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   45.56 crores of second installment will be released soon to 6509 beneficiaries of PM Awas

पीएम आवास के 6509 लाभार्थियों को जल्द जारी होंगे दूसरी किस्त के 45.56 करोड़़

Sun, 20 Mar 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
45.56 crores of second installment will be released soon to 6509 beneficiaries of PM Awas
बलिया। वित्तीय वर्ष अब समाप्ति की ओर है। अभी भी 4116 पीएम आवास का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। उधर, विभाग की ओर से जल्द ही 6509 लाभार्थियों को बतौर दूसरी किस्त 45.56 करोड़ जारी करेगा। इसके लिए लाभार्थियों का ब्योरा अपलोड करने का काम अंतिम दौर में है।
विज्ञापन

वर्ष 2021-22 में कुल 8599 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास का आवंटन किया था। हालांकि इस वर्ष पीएम आवास का लक्ष्य भी विलंब से जिले को प्राप्त हुआ था। आवंटन के सापेक्ष 8511 लाभार्थियों को पहली व 7661 लाभार्थियों को दूसरी किस्त जारी हो चुकी है। अब तक कुल 4183 पीएम आवास का निर्माण पूरा हो चुका है। अब वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है और अभी तक 4416 पीएम आवास का निर्माण होना है जो अधिकारियों के लिए चुनौती बना हुआ है। बीते माह से चल रही चुनावी प्रक्रिया में अधिकारियों-कर्मचारियों के व्यस्त होने के कारण इस कार्य की मॉनीटरिंग भी प्रभावित हुई। हालांकि अधिकारियों का मानना है कि अधिकांश आवासों पर निर्माण कार्य चल रहा है। लेकिन महज 10 दिनों में सभी आवासों को पूर्ण कराते हुए जियो टैग करने का काम चुनौती भरा है। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के पीडी की मानें तो दूसरी किस्त पा चुके लाभार्थियों के आवास निर्माण का सत्यापन कराया जा रहा है और उन्हें तीसरी किस्त जारी की जाएगी ताकि वह आवास निर्माण का कार्य पूरा कर सकें। बताया कि अब तक 6509 लाभार्थियों का सत्यापन पूरा हो चुका है और इनका ब्योरा अपलोड किया जा रहा है। जल्द ही इन लाभार्थियों को कुल 45 करोड़ 56 लाख 30 हजार की धनराशि जारी की जाएगी।
विज्ञापन

डीआरडीए, बलिया डीएन दुबे, पीडी ने बताय कि इस वर्ष आवंटित पीएम को पूरा कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैँ। जिन लाभार्थियों ने जारी किस्त का प्रयोग कर लिया उसे अगली किस्त भी दी जा रही है। जल्द ही 6509 लाभार्थियों को दूसरी किस्त जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed