{"_id":"65e2239b46821489dc00b654","slug":"430-crores-will-be-spent-on-development-ballia-news-c-190-1-svns1007-112507-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: विकास पर खर्च होंगे 4.30 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: विकास पर खर्च होंगे 4.30 करोड़
विज्ञापन
बलिया। बलिया। जिला पंचायत बोर्ड की शुक्रवार को हुई बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 के 108 करोड़़ रुपये के संशोधित बजट के अनुमोदन के साथ ही बोर्ड द्वारा विकास को रोड मैप भी खींचा गया। जिसके तहत सार्वजनिक निर्माण कार्यों पर 80 लाख दो हजार 690 रुपये व्यय करने की स्वीकृति दी। इसके साथ ही भवन व अन्य निर्माण कार्यों के मद में बोर्ड ने तीन करोड़ 50 लाख खर्च होंगे। कुल 4.30 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है
जिला पंचायत की ओर से प्रदत्त स्वीकृति के अनुपालन में शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष आनन्द चौधरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को आचार्य नरेंद्र देव सभागार में बैठक हुई। जिसमें 2023-24 के संशोधित बजट (108 करोड़) व वर्ष 2024-25 के मूल बजट (63.55 करोड़) का अनुमोदन सदस्यों की सर्वसम्मति से हुआ। बैठक में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और सिकंदरपुर विधायक जियाउद्दीन रिजवी ने भी जनपद के विकास से जुड़े विषयों पर सभी सदस्यों से चर्चा की। सभी सदस्यों ने भी सड़क, बिजली व अन्य जनहित की समस्याओं से अवगत कराया, जिसका निराकरण कराने का भरोसा सीडीओ ओजस्वी राज ने दिया।
बैठक में अध्यक्ष आनन्द चौधरी ने कहा कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित कराएं कि इस सदन के सभी सदस्यों की बात को गंभीरता से सुना जाए। उन्होंने लोनिवि के अधिकारी को निर्देश दिया कि यहां आने वाले जनप्रतिनिधियों व आम जनता की परेशानी को देखते हुए जिला पंचायत मुख्य गेट के सामने डिवाइडर में कट दिया जाए। बैठक में अपर मुख्य अधिकारी विन्ध्याचल सिंह कुशवाहा, जेई मुकेश यादव, ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, राघवेंद्र यदुवंशी, प्रमुख आदित्य गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जिपं सदस्यों का सम्मान करें अधिकारी
सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि जिले की सबसे बड़ी पंचायत जिला पंचायत है। यहां के सदस्यों का सम्मान करते हुए उनकी बातों पर अधिकारी गंभीर हों। उन्होंने कहा कि ‘गांव के खेत की ओर‘ सरकार की योजना है। इसमें मनरेगा से ऐसे चकरोड बनवाएं जाएं, जो खेतों तक जाते हों। खेत तक चकरोड होने से खेती का खर्चा कम होगा, आय बढ़ेगी और किसानों को सुविधा मिलेगी। सभी सदस्यों ने कहा कि अपने प्रस्ताव में इन योजनाओं के कार्य को भी शामिल करें तो किसानों के हित में अच्छी पहल होगी।
अधिकारियों की अनुपस्थिति पर सदन ने जताई नाराजगी
जिला पंचायत की बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर जिपं अध्यक्ष, सांसद समेत सभी सदस्यों ने नाराजगी जताई। अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि चेतावनी के बाद भी उपस्थिति के प्रति गंभीर नहीं होना लापरवाही है। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने भी सीडीओ को निर्देश दिया कि सभी अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस जारी करें और संतोषजनक जवाब नहीं मिले तो वा कार्रवाई करें। सीडीओ ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
सिकंदरपुर डाकबंगले की होगी रिपेयरिंग
बैठक में विधायक जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि जिला पंचायत ऐसी सदन है, जहां पक्ष और विपक्ष नहीं, बल्कि सभी बराबर होते हैं। ऐसे में यहां के माध्यम से आपसी समन्वय के साथ बेहतर कार्य की अपेक्षा की जाती है। विधायक ने सिकंदरपुर में काफी पुराना डाकबंगला है, जिसमें चार कमरे बनवाने का प्रस्ताव रखा, जिस पर जिपं अध्यक्ष ने कहा कि डाकबंगले की बेहतर ढ़ंग से मरम्मत कराई जाएगी।