फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   42 examination centers were

42 केंद्रों पर हुई परीक्षा

Sun, 08 Nov 2015 10:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Sun, 08 Nov 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
42 examination centers were
चकबंदी लेखपाल सामान्य परीक्षा रविवार को जिले के 42 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई। जिसमें लगभग 35 प्रतिशत छात्रों ने परीक्ष्ाा छोड़ दी। केंद्रों पर मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट चक्रमण करते रहे। शांति-सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक पुलिस बल मौजूद रहे। परीक्षार्थियों की भारी भीड़ के चलते ट्रेनों और बसों में लोगों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन


चकबंदी लेखपाल की परीक्षा के लिए सुबह सात बजे से ही जिला मुख्यालय पर हजारों की संख्या में अभ्यर्थी पहुंचने शुरू हो गए। करीब 11 बजे के पहले ही अधिकांश केंद्रों पर अभ्यर्थी पहुंच गए। जिला मुख्यालय से सटे करीब 42 केंद्रों पर कुल 25 हजार 460 अभ्यर्थी थे। जिनमें से 35 फीसदी छात्र अनुपस्थित रहे। परीक्षार्थियों पर निगरानी रखने के लिए 18 सेक्टर बनाए गए थे। जिनकी निगरीनी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को सौंपी गई थी। जबकि 42 स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाकर हर केंद्रों की निगरानी की जा रही थी। हर सेंटरों पर एक-एक सब इंस्पेक्टर की देखरेख में आधा दर्जन से अधिक पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर में कुल 1200 अभ्यर्थी शामिल हुए। जबकि सर्वाधिक अभ्यर्थी सेंट जेवियर्स स्कूल धरहरा के केंद्र पर शामिल हुए। वहां पर दो हजार अभ्यर्थी शामिल हुए। इसी प्रकार राजकीय बालिका इंटर कालेज में करीब 1000 तथा टाउन स्कूल में भी एक हजार के करीब आवेदकों ने परीक्षा दी। करीब दो बजे परीक्षा के समाप्त होते ही रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर छात्रों की भीड़ लग गई। परीक्षार्थी जैसे ही अपने केंद्रों से छूटे नगर में जाम की स्थिति उत्पंन हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रेलवे स्टेशन के बाहर लगे पकौड़ा, चाट, छोला और भटूरा की दुकानों पर आवेदकों की भीड़ जुट गई। एकाएक खाने पीने की समानों की डिमांड तेज हो गई। आलम यह रहा कि दुकानदारों ने भी हाथ खड़े कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed