{"_id":"5cd5b040bdec220769793a6b","slug":"41557508160-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम पूरा गिए बगैर बिजली आपूर्ति शुरु करने को ग्रामीणों ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम पूरा गिए बगैर बिजली आपूर्ति शुरु करने को ग्रामीणों ने रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगढ़। क्षेत्र के दिघार स्थित नवनिर्मित 33/11 विद्युत उपकेंद्र का कार्य पूरा हुए बगैर आपूर्ति शुरू कराने पहुंचे अधिकारियों का ग्रामीणों ने विरोध किया और आपूर्ति शुरू करने से रोक दिया। ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र निर्माण में अनियमितता की शिकायत अधिकारियों से की। ग्रामीणों ने अधिकारियों से कहा कि जब तक उपकेंद्र के तीनों फीडरों का कार्य जब तक पूर्ण नहीं हो जाता तबतक आपूर्ति शुरू नहीं करने देंगे।
दिघार में 33/11 विद्युत उपकेंद्र का निर्माण किया गया है जहां से तीन फीडरों (मझौवा, गंगापुर, पियरौटा) के जरिए आधा दर्जन से अधिक गांवों को बिजली की आपूर्ति करने का प्रावधान किया गया है। मझौवा व गंगापुर फीडर का कार्य तो पूरा हो चुका है लेकिन पियरौटा फीडर का कार्य अभी अधूरा है। इसके लिए बिजली के खंभे तो लगा दिए गए हैं लेकिन अभी तक तार नहीं लगाए गए हैं। शुक्रवार को कार्यदायी संस्था के साथ ही विभागीय अधिकारी भी दो फीडरों से आपूर्ति शुुरू करने के लिए उपकेंद्र पर पहुंच गए। उधर, इस बात की जानकारी होते ही दर्जनों ग्रामीण नवनिर्मित उपकेंद्र पर पहुंच गए और कार्य पूर्ण किए बगैर आपूर्ति करने का विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था पर कराए गए कार्य में अनियमितता बरतने के भी आरोप लगाए और शिकायत विद्युत विभाग के सहायक अभियंता को सौंपा। इस मौके पर ग्राम सभा पियरौटा के प्रधान रणंजय सिंह, पिंटू पाण्डेय, राजेश पांडेय, धनंजय सिंह, अनिल कुमार सिंह, उमेश चंद पांडेय, अवध किशोर गोंड, भरत गिरि, गंगासागर शर्मा, दीनानाथ पांडेय, रामभरोसा यादव आदि रहे।