फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   युवा तुर्क ने कई बार दिखाई बागी तेवर: रविशंकर् 19-18-30

युवा तुर्क ने कई बार दिखाई बागी तेवर: रविशंकर् 19-18-30

Thu, 18 Apr 2019 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
युवा तुर्क ने कई बार दिखाई बागी तेवर: रविशंकर् 19-18-30
बलिया/बांसडीह। युवा तुर्क के नाम से मशहूर रहे बलिया के सपूत व पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 93वीं जयंती बुधवार को जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। चंद्रशेखर उद्यान में चंद्रशेखर विचार मंच एवं शेखर फाउंडेशन के तत्वधान में आयोजित समारोह का शुभारंभ कुल भास्कर सिंह ने किया। वहीं, बांसडीह में आयोजित जयंती समारोह में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि चंद्रशेखर भारतीय राजनीति के शलाका पुरुष थे। सदस्य विधान परिषद रविशंकर सिंह पप्पू ने चंद्रशेखर के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि बाबा के विचारों को आत्मसात करना और उनके बताये रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कहा कि चंद्रशेखर की आदमकद प्रतिमा बनकर तैयार है। उनके नाम पर बने उद्यान में अतिशीघ्र प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा। कहा कि युवा तुर्क उन्हें ऐसे ही लोगों ने नहीं कहा बल्कि उन्होंने कई बार बागी तेवर दिखाए थे। शेखर फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि जन-जन को जोड़ने की मुहिम फाउंडेशन चला रहा है ताकि चंद्रशेखर के विचारों को आमजन तक पहुंचाया जा सके। इस मौके पर रामगोविंद चौधरी, अमित सिंह बघेल, गिरिजा शंकर सिंह, उमाशंकर पाठक, लक्ष्मण गुप्ता, अनिरुद्ध सिंह, विवेक सिंह, पारस नाथ सिंह, दीपक सिंह, राघव सिंह, जगत नारायण मिश्र, सुरेंद्र कनौजिया आदि उपस्थित रहे। वहीं, बांसडीह में आयोजित जयंती समारोह में नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि समाजवादी चिंतक एवं पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने कभी भी स्वाभिमान के साथ समझौता नहीं किया। सड़क से लेकर सदन तक हमेशा लड़ाई लड़ने का काम किया। वह गरीबों मजलूमो, पिछड़ों और अगड़ों की लड़ाई लड़ते थे। इस मौके पर हरेंद्र सिंह, सुरेंद्र राम, छितेश्वर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन



वसूलों से चंद्रशेखर ने नहीं किया समझौता
बलिया। राष्ट्रनायक चंद्रशेखर मैराथन समिति के तत्वावधान में चंद्रशेखर नगर स्थित पूर्व पीएम के आवास झोपड़ी पर पूर्व पीएम की जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने उन्हें देश की राजनीति का स्तम्भ बताया। कहा कि चंद्रशेखर ऐसे नेताओं में शुमार थे, जिन्होंने कभी अपने वसूलों से समझौता नहीं किया। इस मौके पर संजय उपाध्याय, राघव सिंह, वंशीधर यादव, रंजीत चौधरी, जितेन्द्र सिंह, धर्मवीर सिंह, सुधीर सिंह, जमाल आलम, सुशील पांडेय, उमेश सिंह, रामेश्वर यादव, अखिलेश शक्ति सिंह, रियाजुद्दीन, राजेश सिंह,धीरेंद्र राय, अध्यक्षता .द्विजेन्द्र मिश्र तथा संचालन प्रदीप यादव व अजीत सिंह ने किया।
विज्ञापन



रेत पर उकेरी युवा तुर्क की आकृति
बलिया। सैंड आर्टिस्ट खरौनी बांसडीह निवासी रूपेश सिंह ने झोपड़ी पर आयोजित जयंती समारोह में युवा तुर्क चंद्रशेखर की हूबहू कलाकृति रेत पर उकेरी तो लोग अपने नेता को अपलक निहारते रहे। मंगलवार शाम से रूपेश अपनी टीम के साथ युवा तुर्क को रेत पर उकेरने में जुटे थे। रूपेश के द्वारा अनोखे में अंदाज में चंद्रशेखर को श्रद्धांजलि दिए जाने की सभी ने प्रसंशा की। रेत से बनी चंद्रशेखर की कलाकृति के साथ सेल्फी लेने की युवाओं में होड़ दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed