{"_id":"5c699d91bdec2213dd6dbf3f","slug":"41550425489-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न गांव के हजारों युवकों ने फूंका पाकिस्तान का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न गांव के हजारों युवकों ने फूंका पाकिस्तान का पुतला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयप्रकाश नगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में पूरे देशवासियों के दिल को दहला देने वाली हुई आतंकवादी घटना में शहीद हुए जवानों को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। रविवार की शाम क्षेत्र के इब्राहिमाबाद व आसपास के गांव के हजारों युवक दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित एनएच 31 पर स्थित मठ योगेंद्र गिरी के चट्टी तक पैदल मार्च किया और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। युवकों ने 42 के बदले बयालीस सौ का सर चाहिए का नारा लगाया। इसके बाद युवाओं ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के पुतले को लात व जूते से पिटाई करने का फूंका। युवाओं ने कैंडिल जला कर शहीदों के प्रति श्रद्घांजलि अर्पित किया। कैंडिल मार्च का नेतृत्व कर रहे निर्भय सिंह गहलौत ने कहा पाकिस्तान की कार्यशैली से देशवासियों का अब धैर्य समाप्त हो रहा है और अब हमें ईंट का जबाब पत्थर से देना होगा। देश का प्रत्येक नागरिक चाहे वो नौजवान हो या बुजुर्ग प्रत्येक व्यक्ति देश के गद्दारों को सबक सिखाने के लिए अपना जान न्योछावर करने को तैयार है। अब हमारी आंखें केवल पाकिस्तान की बर्बादी देखना चाहती हैं। इस मौके पर चंद्रकांत सिंह, कुंदन सिंह, क्रांति सिंह, अतुल चौबे, अखिलेश सिंह, अरविंद सिंह, विक्की सिंह, अनुराग सिंह, चंदन सिंह, सुरेश सिंह, अमन सिंह, धीरज सिंह, महेश आदि रहे ।
आतंकवादियों के सर्वनाश को मंदिर में किया प्रार्थना
बलिया। पुलवामा के आतंकी हमला में शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए रविवार की शाम विनायक सामाजिक महिला सेवा संस्थान के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बाबा बालेश्वर मंदिर के सामने तथा मंदिर के पास ही स्थित मां काली मंदिर में प्रार्थना की। सदस्यों ने इस जघन्य, कायरतापूर्ण व धोखेबाजी भरा कृत्य करने वालों के सर्वनाश की कामना की। इसके बाद संस्थान की प्रबंधक व सचिव संध्या पांडेय के नेतृत्व में संकट मोचन मंदिर चौराहा पर पाकिस्तान का पुतला फूंक सदस्यों ने विरोध जताया। इस मौके पर सूर्य कुमार पांडेय, आरती सिंह, कौशल्या देवी, आकांक्षा देवी, लक्ष्मीना देवी, सोनरबासो देवी, अमित पांडेय, आशा पाठक, लीला वर्मा आदि रहीं।
कैंडल मार्च निकाल कर जताया शोक
हल्दी। थाना क्षेत्र के राजपुर एकौना निवासी युवाओं ने शनिवार को कैंडल मार्च निकाल कर शोक व्यक्त किया। वहीं सीताकुंड के लोगों ने कैंडल मार्च निकाल कर शोक व्यक्त किया। वहीं, प्रमोद व अभिषेक के नेतृत्व में राष्ट्रीय राज्यमार्ग 31 पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। गायघाट के कुआं नम्बर एक पर एडवोकेट मुकेश पान्डेय के नेतृत्व में युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला। हल्दी चट्टी पर देर शाम युवाओं ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले में मारे गए जवानों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त किया व कैंडल मार्च कर श्रद्धांजलि अर्पित की। युवावों ने पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए। युवाओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के धैर्य के कारण देश के 130 करोड़ जनता का धैर्य खोता जा रहा है, उन्होंने आह्वान किया कि अभी नहीं तो कभी नहीं। इस मौके पर अजमुद्दीन, शकील अहमद, जुबेर अहमद, मनीष सिंह, रिंकू सिंह, विवेक सिंह, चंदू सिंह, शेखर यादव, वीरबहादुर यादव, नन्हे लाल यादव, श्रीभगवान राम, सोनू राम, शिवशंकर राम, वाजिद अली, निहाल सिंह, कुणाल सिंह, अनिल सिंह, पिन्टू सिंह, संतोष सिंह, मुंगेरी सिंह, धीरज सिंह, निमेष सिंह, शनि सिंह, संदीप सिंह, गोलू सिंह, विशाल सिंह, आदर्श प्रताप सिंह, अनिल पाल, अनिल साहनी आदि रहे।
विज्ञापन
कैंडिल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि
गड़वार। कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए रविवार की शाम क्षेत्र महाकरपुर गांव में कैंडिल मार्च निकाला गया। सैकड़ों युुुवाओं ने महाकरपुर होते हुए चांदपुर पानी टंकी होते हुए पुन: चांदपुर चट्टी पर दो मिनट का मौन रखकर शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान समाजसेवी भानू दूूबे ने कहा कि आमने-सामने बार करने की पाकिस्तान की हैसियत नहीं है, तभी तो कभी छद्म तो कभी गुरिल्ला युद्ध करके अपनी कायरता का परिचय देता है। लेकिन अब पाकिस्तान का बुरा वक्त आ गया है। मोदी सरकार द्वारा एमएफएन का दर्जा छीन कर पाकिस्तान की कमर तोड़ने का कार्य किया है। अब जल्द से जल्द बिजली सप्लाई भी बंद कर दें। कहा कि जरूरत पड़ी तो हम बेरोजगार अपनी जान देशहित में न्योछावर करने के लिए तैयार है। इस मौके पर नीरज दूबे, लड्डू गुप्त, अनोज गुप्त, भोलू सिंह, एक्समैन ललन सिंह, सुनील सिंह, अमित तिवारी, देवबहादुर, विशाल सिंह, कल्लू खरवार आदि मौजूद रहे।