फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   अपनों के बीच पहुंचते ही भावुक हुए नेता प्रतिपक्ष

अपनों के बीच पहुंचते ही भावुक हुए नेता प्रतिपक्ष

Sat, 09 Feb 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
अपनों के बीच पहुंचते ही भावुक हुए नेता प्रतिपक्ष
बलिया। लंबी बीमारी से जूझकर पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी शनिवार को सुबह बलिया पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत श्री चौधरी अपनों को देखते ही भावुक हो गए। उन्होंने अपनी बीमारी के दौरान दुआएं देने के लिए जनपदवासियों का आभार जताया।
विज्ञापन

कहा कि इस प्यार के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। यह प्यार ही मेरी पूंजी है। जनपदवासियों के दुवाओं के कारण ही आज मैं आप लोगों के बीच हूं। नेता प्रतिपक्ष के लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन से आने की सूचना पर उनके हजारों चाहने वाले व पार्टी कार्यकर्ता तड़के रेलवे स्टेशन पर जुट गए। जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंची, लोगों ने उन्हें फूल-मालाओं से स्वागत किया। हालांकि चिकित्सकों के द्वारा श्री चौधरी को माला पहनाने की मनाही होने के कारण कार्यकर्ता उन्हें हाथ में ही माला दे सकें। स्वागत के बाद रामगोविंद चौधरी शहर के पानी टंकी चौराहा स्थित अपने आवास पर चले गए। कार्यकर्ता भी उनके आवास पर पहुंच गए। हर कोई उनसे मिलकर कुशलक्षेम पूछना चाहता था। श्री चौधरी एक-एक कर सभी से मिले और आभार जताया। अपने प्रिय नेता को देखकर कार्यकर्ताओं में संतोष का भाव दिखा। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील कुमार पांडेय कान्ह जी, हरेंद्र सिंह, अशोक यादव,जितेंद्र यादव, रविंद्र सिंह, लक्ष्मण गुप्ता, चितेश्वर सिंह, प्रदीप गुप्ता, रमाशंकर यादव, लल्लन यादव, उपेंद्र सिंह, सुनील मौर्य, जमाल आलम, बिहारी पांडेय, वंश बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed