फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   35 केंद्रों पर 29173 परीक्षार्थियों ने दी यूपी टेट परीक्षा

35 केंद्रों पर 29173 परीक्षार्थियों ने दी यूपी टेट परीक्षा

Mon, 19 Nov 2018 12:23 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
35 केंद्रों पर 29173 परीक्षार्थियों ने दी यूपी टेट परीक्षा
बलिया। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा रविवार को जिले के 35 केंद्रों पर आयोजित की गई। कुल पंजीकृत 31 हजार 467 के सापेक्ष 29 हजार 173 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 2294 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन की ओर से कड़े इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा जिले के कुल 35 केंद्रों पर आयोजित की गई। हालांकि पहली पाली की परीक्षा सभी केंद्रों पर हुई, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा मात्र 15 केंद्रों पर कराई गई। पहली पाली में कुल पंजीकृत 21789 के सापेक्ष 20253 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 1536 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह दूसरी पाली में कुल पंजीकृत 9678 के सापेक्ष 8920 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 758 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा को लेकर केंद्रों के अंदर से लेकर बाहर तक कड़े इंतजाम किए गए थे। परीक्षा के लिए केंद्र पर पहुंचे परीक्षार्थियों की गेट पर ही कड़ी जांच की गई और इसके बाद परीक्षा कक्ष में जाने दिया गया। किसी परीक्षार्थी को कोई इलेक्ट्रानिक डिवाइस अंदर नहीं ले जाने दिया और खासकर मोबाइल आदि को बाहर ही रखवा दिया। इसके अलावा केंद्र के बाहर 200 मीटर की परिधि में पुलिसकर्मी चक्रमण करते रहे। इतना ही नहीं केंद्रों के आसपास फोटो स्टेट की दुकानों को भी प्रशासन ने बंद करवा दिया था। इसके अलावा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए थे जिनके सामने ही प्रश्नपत्रों के पैकेट को खोला गया। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए कई अधिकारियों को भी तैनात किया गया था जो लगातार केंद्रों पर चक्रमण करते रहे और जायजा लेते रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक भाष्कर मिश्र ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed