फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   जेई व ठेकेदारों को 15 जून तक कार्य पूरा कराने के दिए निर्देश

जेई व ठेकेदारों को 15 जून तक कार्य पूरा कराने के दिए निर्देश

Wed, 23 May 2018 11:04 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
जेई व ठेकेदारों को 15 जून तक कार्य पूरा कराने के दिए निर्देश
रामगढ़। बाढ़ क्षेत्र में कटानरोधी कार्य की गुणवत्ता को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी के तेवर काफी सख्त दिखे। उन्होंने सभी कटानरोधी कार्यों को 15 जून तक पूरा करा देने का निर्देश दिया। बैरिया क्षेत्र में गंगापुर, केहरपुर और बीएसटी बंधे पर डेंजर पॉइंट के पास हो रहे कार्य के निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेई मुन्ना यादव को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कटानरोधी सामग्री में गुणवत्ता के साथ कोई खिलवाड़ हुआ तो उसके लिए कड़ा दंड भुगतने के लिए तैयार रहें। वहीं, अधिशासी अभियंता को भी हर कार्य पर लगातार नजर रखने निर्देश दिया। कहा कि खराब काम की शिकायत मिली तो जेई के साथ एक्सईएन की भी जवाबदेही तय की जाएगी। जिलाधिकारी ने गंगापुर, केहरपुर को कटान से बचाने के लिए बचाव कार्य के संबंध में भ्रमण कर रहे थे। बताया गया कि केहरपुर में एक कटर बनाया जाएगा। साथ ही जिओ बैग से मजबूती से कटान रोकने को बचाव कार्य होंगे। जिलाधिकारी ने समय रहते कार्य करा देने का निर्देश दिया। चेताया कि पहले जैसा अब नहीं चलेगा। गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ हुआ तो जेई, एक्सईएन की जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। उन्होंने बोरी से हुए कार्यों को नजदीक से देखा।
विज्ञापन

बीएसटी बंधे पर खतरनाक स्थिति बना चुकी घाघरा की कटान को रोकने के लिए 23 करोड़ की लागत से हो रहे बचाव कार्य का जायजा लेने जिलाधिकारी पहुंचे। वहां अधिशासी अभियंता ने 30 जून तक कार्य पूरा होने की बात कही। इस पर डीएम ने कहा कि डबल शिफ्ट में काम कराया जाए। खतरनाक स्थिति पर चिंता जताते हुए वहां विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत बताई। कहा कि पर्याप्त मजदूर बढ़ाकर दिन और रात में भी काम कराया जाए। प्रयास यही हो कि 15 जून तक बचाव कार्य को कर लिया जाए। डीएम ने कार्य देख रहे तीनों जेई को चेताते हुए कहा कि एक सप्ताह बाद फिर जायजा लेंगे और कार्य की अपेक्षित प्रगति नहीं दिखी तो कार्रवाई निश्चित है। डीएम के तेवर देख ठेकेदारों ने भी 15 जून तक कार्य करा देने की बात कही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed