{"_id":"5ad396694f1c1b350b8b4bb3","slug":"41523816041-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। आग ने एक बार फिर कई गांवों में फसल, मड़हे और झोपड़ियों को राख बना दिया। कहीं पर आग का कारण हाइटेंशन तार बना तो कहीं पर चिंगारी ने कहर ढहाया। हल्दी और मनियर में 26 मड़इयों जल गईं।
मनियर संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के मुडियारी गांव के बिंद बस्ती में रविवार की भोर में लगी आग में राघुल बिंद के मड़हे से निकली चिंगारी ने 12 परिवारों की मड़ई जला दी। काली मंदिर के पास बिंद बस्ती निवासी राघुल बिंद के मड़हे से रविवार की भोर में आग की लपटें निकलने लगीं। नींद में होने के कारण अभी लोग कुछ समझ पाते तब तक आग विकराल हो गई। इस दौरान आग की घटना में देखते देखते राज कुमारी देवी, कृपाल बिंद, बघेल, बिल्लर, मुसाफिर , मोती , दहारी, सुभाष, बबलू, डब्लू अर्जुन, धनजी सहित आदि लोगों की मड़ई भी जलने लगी। इस दौरान सूचना पर अग्निशमन दल की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। राहुल बिंद व उनकी भैंस झुलस गई।
हल्दी संवाददाता के अनुसार हल्दी में भी 14 रिहायशी झोपड़ी समेत गेहूं की फसल जल गई। विकास खंड बेलहरी के दुधैला गांव में शनिवार को वीरेंद्र कान्दू की रिहायशी झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। 14 झोपड़ियां सहित घर का सारा सामान जल गया। पास में स्थित गेहूं के खेत में भी आग से दो एकड़ में लगी गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। क्षेत्र के दुधैला गांव में वीरेंद्र के रिहायशी झोपड़ी के पीछे से अज्ञात करणों से आग लग गई। आग से मुन्ना पान्डेय, उमा देवी, शिव नरेश पासवान, सुरेंद्र पासवान, लक्ष्मण, चंद्रोदय, दिलीप कान्दू, सुभाष की झोपड़ियां जल गईं। झोपड़ियों के बगल में स्थित ओमप्रकाश पांडेय का करीब दो एकड़ गेहूं की फसल भी जलकर राख हो गई। उधर, थाना क्षेत्र के भरसौता निवासी भरत सिंह अपने खेत में रविवार के दिन भूसा बंधवा रहे थे कि अचानक दोपहर दो बजे के करीब भूसा बनाने वाली मशीन से निकली चिंगारी भूसे की ट्राली में लग गई। ट्राली से धुआं निकलने लगा। भूसा जल गया।
विज्ञापन
रेवती संवाददाता के अनुसार रेल लाइन के दक्षिण स्थित कामता मौजा एवं घघरौली मौजा में शार्टसर्किट से लगी आग में दो किसानों की डेढ़ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। बताया जाता है कि रविवार की सुबह करीब 12 बजे खेतों के ऊपर से होकर गए 11 हजार वोल्ट के हाइटेंशन तार में शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से खेतों में आग लग गई। इस घटना में कामता मौजा में स्थित अनिल सिंह के दस कट्ठा एवं घघरौली मौजा में चंद्रशेखर सिंह की एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी।
बांसडीह। मनियर थाना क्षेत्र के मुड़ियारी में भोर में लगी आग से लगभग 12 झोपड़ियां जल कर राख हो गईं। आग की लपटें देख ग्रामीणों ने ट्यूबवेल से
ट्रांसपोर्ट ट्रक में लगी आग
सिकन्दरपुर। थाना क्षेत्र के बनहरा गांव के समीप रविवार की शाम माल लेकर आ रहे ट्रांसपोर्ट ट्रक में अचानक आग लग गई। लोग कुछ कर पाते कि ट्रक बीच सड़क पर ही जल गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष सिकंदरपुर अनिल चंद तिवारी ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक ट्रक में लदा सामान जल गया। मिली जानकारी के अनुसार बनारस से ट्रांसपोर्ट का ट्रक सिकंदरपुर के लिए चला था। जिस पर फॉर्च्यून, कपड़ा व अन्य सामान लदे हुए थे। गाड़ी जैसे ही बनहरा गांव के समीप पहुंची कि अचानक धूं-धूं कर जलने लगी। ड्राइवर व खलासी ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।