{"_id":"5a92f9434f1c1bcb268bbe65","slug":"41519581507-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में होगा खो-खो का महासंग्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में होगा खो-खो का महासंग्राम
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। 18 से 23 मई तक बलिया में आयोजित 15 वर्षीय प्रथम उप्र खो-खो क्लब चैम्पियनशिप-2018 की घोषणा रविवार को आयोजक मंडल ने संवाददाता सम्मेलन में किया। उप्र खो-खो संघ के सचिव विनोद कुमार सिंह ने कहा कि क्रिकेट, कबड्डी, बैडमिंटन जैसे खेलों की तरह ही खो-खो का यह आयोजन भारत का पहला आयोजन होगा। इसमें स्टार खिलाड़ियों की बोली लगाकर क्लब प्रतिभाग करने जा रहा है। क्रिकेट की तर्ज पर खो-खो के दिग्गज अजीत शर्मा, पवन कुमार, राजन श्रीवास्तव, कृष्णा व बालिकाओं में प्रिया राजभर, प्रीति पांडेय, नेहा खरवार को अभी से ही खरीदा जा चुका है। अंजली यादव व पूजा पांडेय दो ऐसी खिलाड़ी है, जिनकी बोली बढ़ती ही जा रही है। कहा कि इस भव्य आयोजन से खो-खो व अन्य खेलों में भारत वर्ष में बलिया पहला आयोजक साबित होगा। पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि पुरस्कार की कुल धनराशि एक लाख 11 हजार रखी गयी है। इसके अतिरिक्त बेस्ट खिलाड़ी, कोच, टीम, रनर, चेजर आदि को नकद पुरस्कार दिये जाने की व्यवस्था है। क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली आठ टीमों को जूता-मोजा व सेमी फाइनल की चार टीमों को इन सभी के साथ ट्रैकशूट, कोच को किट के साथ ब्लेजर आदि की व्यवस्था की गयी है। चैंपियनशिप की संरक्षक केतकी सिंह ने कहा कि बलिया हमेशा कुछ नया करता रहा है। बलिया में यह आयोजन निश्चित देश व प्रदेश को शानदार संदेश देगा। प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, सचिव जिला फुटवाल संघ अरविन्द सिंह, उप्र खो-खो संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुंवर, संयुक्त सचिव संतोष सिंह, कयामुद्दीन उन्नाव, रामसिंह बस्ती, सत्यप्रकाश तिवारी (अंतरराष्ट्रीय अंपायर), मानवेन्द्र सिंह सेंगर, नवनीत पटेल रायबरेली, विजय कौशम्बी, मिथिलेश पांडेय, शालिनी श्रीवास्तव, प्रीती गुप्ता, रंजीत यादव, अनिरूद्ध वाराणसी, सुरेश शर्मा इलाहाबाद, अमरजीत यादव जौनपुर, निर्भय नारायण सिंह, मो. वसीम, पंकज द्विवेदी, पंकज भसिंह, सूर्यप्रकाश सिंह, राजेश दूबे, चन्द्रभानु सिंह, अनिल कन्नौजिया, भारती सिंह, ममता सिंह इत्यादि रही।
विज्ञापन