{"_id":"5a92f84e4f1c1bd34b8bacb4","slug":"41519581262-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवर अभियंता की सभासद द्वारा पिटाई पर बिफरे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवर अभियंता की सभासद द्वारा पिटाई पर बिफरे कर्मचारी
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जल निगम के कार्यालय परिसर में डिप्लोमा इंजीनियर्स संगठन के पदाधिकारियों एवं कर्मचारी नेताओं ने रविवार को बैठक की। इस दौरान शुक्रवार को वार्ड नंबर 16 में निरीक्षण के दौरान जूनियर इंजीनियर आदित्य कुमार की पिटाई सभासद द्वारा किए जाने को लेकर कर्मचारियों ने आक्रोश जताया। कर्मचारी नेताओं ने चेताया कि अगर मुकदमा दर्ज कर आरोपी सभासद की गिरफ्तारी नहीं की गई तो कार्य बहिष्कार शुरू कर देंगे। वक्ताओं ने कहा कि सभासद द्वारा मारपीट के साथ ही अवर अभियंता के साथ अभद्रता की गई। सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ ही जान से मारने का प्रयास किया गया। जिसकी प्रथम सूचना रिपोर्ट पीड़ित अवर अभियंता ने घटना की शाम कोतवाली में दे दी। लेकिन मुकदमा दर्ज करने की जगह पुलिस उसमें हीलाहवाली कर रही है। बैठक को संबोधित करते हुए डिप्लोमा इंजीनियर संगठन के सचिव आजाद कुमार ने कहा कि पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी नहीं करती है तो सोमवार से कार्य बहिष्कार करते हुए जल निगम कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को हम विवश होंगे। राज्यकर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री वेदप्रकाश पांडेय ने कहा कि कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस महकमे के अफसरों को मुकदमा दर्ज करनी पड़ेगी। इस मौके पर परिषद के मंडल अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह, धीरज राय, अमरजीत कुमार, अमरनाथ चौधरी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता सुरेंद्र यादव तथा संचालन आजाद कुमार ने किया।
विज्ञापन