फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   शिक्षक-कर्मचारियों ने अलग-अलग बैठक कर दी चेतावनी

शिक्षक-कर्मचारियों ने अलग-अलग बैठक कर दी चेतावनी

Sun, 21 Jan 2018 11:49 PM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक-कर्मचारियों ने अलग-अलग बैठक कर दी चेतावनी
बलिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन के जनपदीय कार्यसमिति की बैठक रविवार को कुंवर सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित की गई। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुजतबा हुसैन ने कहा कि वेतन भुगतान तथा अन्य समस्याओं को लेकर हर साल आंदोलन को विवश होना पड़ता है। कहा कि छह माह पहले लेखाधिकारी के अवकाश ग्रहण के बाद अभी तक स्थायी लेखाधिकारी की तैनाती नहीं करना शिक्षा विभाग की अकर्मण्यता प्रदर्शित करता है। कहा कि चयन वेतनमान, प्रोन्नत वेतनमान व मृतक आश्रितों की नियुक्तियां लंबित पड़ी हैं। बैठक में वेतन भुगतान को लेकर 23 फरवरी से शिक्षक संघ के धरने के साथ संगठन के शामिल होने का भी निर्णय लिया गया। इस मौके पर श्याम सुंदर उपाध्याय, संजय कुमार सिंह, शशिभूषण उपाध्याय, आजाद सिंह, जितेंद्र राम, गुप्तेश्वर पाठक, लल्लन सिंह, अखिलेश सिंह, सुभाष सिंह, राजीव रंजन सिंह, परशुराम प्रसाद, प्रशांत राय, हेमंत सिंह, पंकज, दिलीप कुमार गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन


उधर, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन रविवार को संगठन के कार्यालय पर आयोजित किया गया। बैठक में वेतन भुगतान नहीं होने बोर्ड परीक्षा का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। बैठक में एक व दो फरवरी को लखनऊ में आयोजित प्रादेशिक अधिवेशन में भाग लेने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर विजय कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, उमांशकर सिंह, डॉ. लालेंद्र प्रताप सिंह, भूपेंद्र नाथ सिंह, राजेंद्र सिंह, विश्राम प्रसाद कुशवाहा, सुभाष चंद्र, विजय शंकर सिंह, रविंद्र नाथ राम, आदित्य पांडेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed