{"_id":"5a09e4504f1c1b71548bcb66","slug":"41510597712-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावेदारों में कोई इंटर तो कोई एमए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दावेदारों में कोई इंटर तो कोई एमए
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। नगर निकाय चुनाव में बलिया नगर पालिका अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों में कोई इंटर पास है तो किसी ने स्नातकोत्तर तक की शिक्षा हासिल की है। किसी ने एलएलबी किया है तो किसी की डिग्री इसके ऊपर भी है।
बलिया नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए कुल 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। हालांकि इस बार के चुनाव में सभी प्रत्याशी शिक्षित हैं। इतना ही नहीं 11 प्रत्याशी स्नातक व स्नातकोत्तर वाले हैं जबकि अन्य प्रत्याशी इंटर पास हैं। भाजपा के प्रत्याशी संजीव कुमार डम्पू जहां स्नातक हैं वहीं सपा के प्रत्याशी संजय उपाध्याय परास्नातक हैं। इसके अलावा बसपा प्रत्याशी अजय पुत्र श्रीकांत स्नातक हैं तो कांग्रेस की शीला पीजी एलएलबी हैं। इसी तरह आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार इंटर पास हैं।
इसके अलावा आठ निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें अजय पुत्र स्व. द्वारिका प्रसाद स्नातक, संध्या पांडेय परास्नातक, जमाल आलम स्नातक, कान्हों उर्फ कन्हैया लाल इंटर, अमरनाथ सिंह स्नातक, जैनेन्द्र स्नातक, पंकज, परास्नातक व सुशील ने स्नातक की शिक्षा ग्रहण की है। शिक्षित प्रत्याशियों के चुनावी मैदान में होने के कारण लोगोें को इस बात का पूरा भरोसा है कि वह जिस प्रत्याशी को भी इस महत्वपूर्ण पद पर चुनेंगे वह विकास के प्रति पूरी तरह समर्पित और बढ़ावा देने वाला होगा। विकास के मुद्दों पर बनाई गई रणनीति और जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकेगा।
विज्ञापन
यह भी माना जा रहा है कि इस महत्वपूर्ण पद पर चुने जाने के लिए प्रत्याशियों द्वारा हाइटेक तरीका भी अपनाया जा रहा। वह अपनी उम्मीदवारी को सही तरीके से लोगों तक पहुंचा रहे। वह वाट्सएप हो या फिर फेसबुुक वगैरह। अपने प्रचार के तरीके को हाईटेक करते हुए अपनी दावेदारी को मजबूती जरूर प्रदान कर रहे। निकाय चुनाव में शिक्षित प्रत्याशियों के उतरने से लोगों में खुशी भी है जो भी जितेगा वह कम से कम पढ़ा लिखा अध्यक्ष तो होगा। इस चुनाव में इतना तो तय है कि जो भी प्रत्याशी चुनाव जीतेगा, वह शिक्षित होगा और विकास को लेकर अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएगा।