{"_id":"6ac7ebf09e148813f8013f0e","slug":"livestock-owner-dies-after-being-electrocuted-two-women-suffer-burns-ballia-news-c-190-1-ana1001-174713-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बिजली की चपेट में आने से पशुपालक की मौत, दो महिलाएं झुलसीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बिजली की चपेट में आने से पशुपालक की मौत, दो महिलाएं झुलसीं
विज्ञापन
बांसडीह। सहतवार थाना क्षेत्र के सरयू नदी पार स्थित चक विलियम गांव में बुधवार देर शाम तेज आंधी-पानी के दौरान बिजली गिरने से पशुपालक 50 वर्षीय लल्लन यादव की मौत हो गई। हादसे में दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। दोनों का इलाज बिहार के सिवान जिले के रघुनाथपुर सीएचसी में चल रहा है।
चक विलियम निवासी लल्लन यादव खेत में पशुओं को चराने गए थे, वहीं, मीरा देवी और कुंती देवी घास काट रही थी, बुधवार शाम बारिश होेने के कारण तीनों रिहायशी झोपड़ी के पास मौजूद थे। इसी दौरान मौसम खराब होने के साथ तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। अचानक तेज चमक और गड़गड़ाहट के साथ झोपड़ी के पास बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से तीनों गंभीर रूप से झुलस गए।
हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण और परिजन तीनों को नाव के जरिए सरयू नदी पार कर बिहार के रघुनाथपुर सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सकों ने लल्लन यादव को मृत घोषित कर दिया। दोनों महिलाओं का उपचार चल रहा है। घटना के बाद लल्लन के शव को बृहस्पतिवार की सुबह नाव से नदी पार लाया गया। सहतवार थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी ने कहा कि सूचना मिलने पर शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
एसडीएम पुष्कर मिश्रा ने बताया कि मौके पर लेखपाल को भेजकर घटना की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। आकाशीय बिजली से बचाव को लेकर लगातार जागरूकता एवं बचाव संबंधी दिशा-निर्देश भी जारी किए जाते हैं।