फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   समाज के सजग प्रहरी है पत्रकार : एके पांडेय

समाज के सजग प्रहरी है पत्रकार : एके पांडेय

Sun, 25 Jun 2017 11:47 PM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
समाज के सजग प्रहरी है पत्रकार : एके  पांडेय
दुबहर। ग्रामीण पत्रकारों को कई चुनौतियों का सामना करते हुए समाचार संकलन करना पड़ता है, आज ग्रामीणपत्रकारों के समस्याओं पर भी जिम्मेदार लोगों को गंभीरता से सोचना चाहिए। ये बातें जिला ग्रामीण संवाददाता संघ के तत्वावधान में अखार ढाले पर आयोजित ग्रामीण पत्रकार सम्मान समारोह में उपस्थित जिला सेवायोजन अधिकारी एके पांडेय ने बतौर मुख्य अतिथि ने कही।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष विमल पाठक ने कहा कि ग्रामीण पत्रकारों को एकजुट होकर अपनी बातरखनी चाहिए। अध्यक्षता कर रहे जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार डा. जनार्दन राय ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार वास्तव में लोकतंत्र के सजग प्रहरी के रूप में काम करतेे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी सीताराम ओझा ने कहा कि आज मीडिया में क्रांति की वजह से ही लोगों को दूर दराज की सूचनाएं मिनटों और क्षणों में प्राप्त हो जाती हैं।
विज्ञापन

नगवा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रवि राय ने कहा कि पत्रकारिता में काम करने वाले हमेशा चुनौतियों का सामना करते हैं। इस मौके पर घोड़हरा के प्रधान नफीस अख्तर, केके पाठक, प्रसाद सिंह, गणेश सिंह, अजय पांडेय, सूर्यप्रताप यादव, विवेक सिंह, एक़े झा, प्रियंबद दूबे, दिलीप यादव, समीम अंसारी, गुड्डू पांडेय, कृष्णा हमदर्दी, विश्वनाथ पांडेय, पन्ना लाल गुप्ता, किशोर पाठक, रविंद्र तिवारी, राजीव मिश्रा आदि रहे। संरक्षक केके पाठक ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया। संचालन रणजीत सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकारों का किया गया सम्मान दुबहर। जिला ग्रामीण संवाददाता संघ के बैनर तले जनपद के 18 पत्रकारों को स्मृति चिह्न देकर मुख्य अतिथि जिला सेवायोजन अधिकारी एके पांडेय ने सम्मानित किया। जिसमें प्रमुख रुप से विनय कुमार, नरेंद्र मिश्र, श्याम प्रकाश शर्मा, संतोष सिंह, अतीश उपाध्याय, धनंजय तिवारी, पशुपति सिंह, नागेंद्र तिवारी, गोविंद पाठक, सूर्य प्रताप यादव, अजय पांडेय, रमेश चंद गुप्ता, नितेश पाठक, केके पाठक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed